फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The body of a young man who had left to go to the factory three days ago was found hanging from a tree

Aligarh News: तीन दिन पहले फैक्टरी जाने को निकले युवक का शव पेड़ पर लटका मिला

Mon, 15 Sep 2025 01:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man who had left to go to the factory three days ago was found hanging from a tree
क्षेत्र के कलाई गांव का एक युवक तीन दिन पहले तालानगरी की एक फैक्टरी में काम करने निकला लेकिन घर नहीं लौटा। रविवार सुबह युवक का शव कलाई माइनर के निकट आम के बाग में पेड़ से लटका मिला है।
विज्ञापन

कलाई माइनर से सफेदपुरा गांव के बीच सड़क किनारे स्थित आम के बाग से रविवार सुबह दुर्गंध उड़ने पर कुछ लोगों ने चाहरदीवारी की दीवार पर चढ़कर देखा तो पेड़ से एक युवक का शव लटका दिखाई दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुपट्टे से लटके शव को उतारा, जिसकी शिनाख्त कलाई गांव निवासी श्रीकृष्ण (35) के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में पिता निहाल सिंह ने बताया कि श्रीकृष्ण तालानगरी की एक फैक्टरी में मजदूरी करता था। वह शुक्रवार सुबह घर से फैक्टरी जाने की कहकर निकला था, परंतु घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो थाने जाकर सूचना भी दी लेकिन गुमशुदगी दर्ज नहीं हो सकी। युवक ने अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को बिलखते छोड़ा है। इस मामले में अपराध निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि युवक नशे का आदी था, प्रथम दृष्टया जांच में आत्महत्या करना पाया गया है। मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed