फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The bike collided with the electric pole, the couple died

बिजली के खंभे से टकराई बाइक, दंपती की मौत

Sun, 27 Jun 2021 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
The bike collided with the electric pole, the couple died
रविवार को अपराह्न करीब तीन बजे अलीगढ़-पलवल हाईवे पर लोधा कस्बे में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्च्युरी में रखवाने के साथ ही परिवार को सूचना दी तो परिवार वालों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मेरठ के थाना रेलवे रोड में आनंदपुरी निवासी 27 वर्षीय प्रदीप पुत्र राजेश अपनी पत्नी सारिका देवी के साथ अपने मामा की बेटी की शादी में शामिल होने खैर कोतवाली के गांव अरनी पला गए थे। वहां से रविवार को बाइक से अपने घर मेरठ लौट रहे थे। लोधा कस्बे में अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बिजली के एक खंभे से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसा जबर्दस्त था। बाइक के बाद पति और फिर पत्नी भी खंभे से टकराकर जमीन पर गिर पड़े। सारिका देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सिर पर हेलमेट लगे होने की वजह से प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसा होते ही स्थानीय लोग दौड़कर पास पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इस पर लोधा थाना प्रभारी गजराज सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायल प्रदीप को इलाज के लिए अस्पताल भेजा लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। थाना पुलिस के अनुसार संभवत: बाइक चला रहे प्रदीप को झपकी आ गई थी। इसी वजह से बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से जा टकराई और हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed