फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   the Bar Association 's prestigious Aligarh election today

दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन का प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव आज

Tue, 22 Dec 2015 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Tue, 22 Dec 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
the Bar Association 's prestigious Aligarh election today
दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव के लिए मतदान आज मंगलवार को होगा। इसके लिए सभी तैयारियां सोमवार को पूरी कर ली गईं। इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर 6 और सचिव पद पर 3 प्रत्याशियों में कड़ी टक्कर है। जिसमें त्रिकोंणीय मुकाबला होने के संकेत दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी अaमर सिंह यदुवंशी के अनुसार अध्यक्ष पद पर उदयवीर सिंह, दुर्गेश चंद्र गौतम, डोरीलाल प्रेमी, भानुप्रताप सिंह, विनोद कुमार अग्रवाल, नितिन नहारस प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन


 इसी तरह वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अंसार अहमद शेख, जयपाल सिंह, कनिष्ठ पर सुधीर शर्मा, जयप्रकाश राजपूत, कोषाध्यक्ष पद पर अरविंद उपाध्याय, राजेंद्र शर्मा, राजवाला शर्मा, सत्येंद्र पाल सिंह प्रत्याशी हैं। महासचिव पद पर रामअवतार सिंह, सुनीत कुमार गौतम, प्रेमपाल सिंह प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उपसचिव प्रशासन पर प्रवीन राघव, ब्रजेश सारस्वत, लोकेश उपाध्याय, राजकुमार, शशी श्रीवास्तव, अश्वनी कुमार, उपसचिव पुस्तकालय पर नीरज पचौरी, जितेंद्र अवस्थी, उपसचिव प्रशासन पद पर विशेष कुलश्रेष्ठ, आकाश सिंघल प्रत्याशी हैं।

चुनाव के लिए तय आचार संहिता के तहत बार काउंसिल व स्थानीय बार द्वारा जारी कार्ड मतदान के लिए लाना आवश्यक है। अगर किसी के पास नहीं है तो वह कंप्यूटर में फीड डाटा के तहत ही मतदान कर सकेगा।

 इस बार में कुल 2500 के करीब मतदाता मतदान करेंगे। मतदान सुबह साढ़े आठ से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा। इसके बाद बुधवार को सुबह से ही मतगणना शुरू हो जाएगी।

इस दौरान दीवानी न्यायालय में जमानत आदि के कार्य होंगे। इधर, मतगणना कक्ष के अंदर चुनाव अधिकारी के अलावा उनके सहयोगी राधेश्याम यादव सहित 17-18 लोगों की टीम रहेगी। बाकी सभी बाहर रहेंगे।


यहां सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इधर, सोमवार को दिन में दीवानी व कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओं के जुलूस से टैंपो हाई करने का काम चला, जबकि शाम को विभिन्न गेस्ट हाउसों में दावतों का दौर चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed