फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The Aligarh Bar Association Election Voting

The Aligarh Bar Association: 89.35 फीसदी मतदाताओं ने डाले वोट, मतगणना शुरू

Sat, 21 Dec 2024 10:50 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 21 Dec 2024 10:50 AM IST
सार

अध्यक्ष, महासचिव समेत सात पदों के लिए हुए चुनाव में कुल 89.35 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में कुल 2480 में से 2216 मतदाताओं ने मतदान किया।

विज्ञापन
The Aligarh Bar Association Election Voting
मतदान करती अधिवक्ता - फोटो : संवाद

विस्तार

दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन का प्रतिष्ठापूर्ण वार्षिक चुनाव 20 दिसंबब को कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हो गया। चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटिका में बंद हो गई है। मतगणना शुरू हो गई है, देर शाम तक परिणाम आ जाएगा।

विज्ञापन


मतदान के दाैरान अंतिम समय तक मतदाताओं को प्रत्याशियों के पक्ष में मोड़ने का प्रयास चलता रहा। अध्यक्ष, महासचिव समेत सात पदों के लिए हुए चुनाव में कुल 89.35 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में कुल 2480 में से 2216 मतदाताओं ने मतदान किया। इस दौरान अध्यक्ष, महासचिव समेत सभी पदों पर कांटे की टक्कर देखने को मिली।
विज्ञापन


दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के लिए अध्यक्ष पद के लिए आठ व महासचिव पद पर पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। दोनों पदों के लिए प्रत्याशियों में कांटे की टक्कर देखने को मिली। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर तीन, कोषाध्यक्ष पद पर तीन व संयुक्त सचिव के पद पर चार प्रत्याशी मैदान में हैं। संयुक्त सचिव के एक पद व दो कार्यकारिणी सदस्यों के पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार शैली की देखरेख में मतदान हुआ। सुबह साढ़े आठ बजे से ही यहां मतदान शुरू हो गया। हालांकि शुरूआत में बेहद कम मतदाता नजर आए, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही मतदान केंद्र के बाहर भीड़ बढ़ने लगी। जोश से लबरेज समर्थक प्रत्याशियों के नारेबाजी कर रहे थे।

इसी बीच भीड़ के मतदान कक्ष में प्रवेश करने पर कुछ प्रत्याशियों ने आपत्ति भी जताई। इससे माहाैल कुछ गर्माया, लेकिन कुछ वरिष्ठ अधिवक्ताओं के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सभी मतपेटिकाओं को सील कर सुरक्षित रखवा दिया गया है। कलक्ट्रेट परिसर में ही शनिवार सुबह साढ़े सात बजे से मतगणना शुरू होगी।इस दौरान सीओ सिविल लाइंस अशोक कुमार के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही और कई थानों का पुलिस बल माैजूद रहा।

Trending Videos

इनका होगा आज फैसला

अध्यक्ष पद के लिए 
शैलेंद्र कुमार सिंह, संतोष कुमार वशिष्ठ, भुवनेश कुमार गोस्वामी, उमेश कुमार पाठक, राजेंद्र प्रसाद वर्मा, अनूप कौशिक, मनोज कुमार शर्मा व राम अवतार सिंह 
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए 
देवेंद्र सिंह राघव, संजय कुमार सहगल, शिवकुमार भारद्वाज व राम कुमार गुप्ता 
कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए 
कमला भट्ट, तनवीर अहमद, अनमोल कुमार सिंघल
कोषाध्यक्ष पद के लिए 
जगदीश प्रसाद बघेल, वेद प्रकाश शर्मा, आशीष मोहन यादव
महासचिव पद के लिए 
दीपक बंसल, राजीव कुमार, हरेंद्र सिंह चौहान, अनिल कुमार शर्मा, राजेंद्र कुमार शर्मा
संयुक्त सचिव प्रशासन के लिए 
रामानुज कौशिक, जुल्फिकार अली भुट्टो, पवन प्रताप सिंह, गुंजन गुप्ता
संयुक्त सचिव प्रकाशन के लिए 
दिनेश कुमार सिंह
संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद के लिए 
उभयवीर सिंह, अमित कुमार
वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए 
जयप्रकाश रावत, एस रहमान, उदयवीर सिंह राना, उदयवीर सिंह, नीरज कुमार सिंह व जितेंद्रपाल सिंह 
कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 
कमलेश कुमारी, मो. असलम खान, अर्जुन सक्सेना, राकेश कुमार, भगवानदास, मोहसिन खान 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed