फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Terrorist Abdullah Danish arrested

सिमी के भगोड़े सदस्य को दिल्ली पुलिस ने अलीगढ़ से दबोचा

Mon, 07 Dec 2020 02:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
Terrorist Abdullah Danish arrested
दोदपुर स्थित अपार्टमेंट में इंस्पेक्टर मोहम्मद हनीफ के फ्लैट में किराये पर रहता था दानिश। - फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ के केला नगर इलाके से शनिवार को दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया अब्दुल्ला दानिश (58) प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिमी का सर्वेसर्वा है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम को सिमी के इस फरार सदस्य को 19 वर्षों से तलाश रही थी। आरोपी ने वर्ष 2008 में अहमदाबाद में हुए बम धमाके के आरोपी को अलीगढ़ में अपने घर में पनाह दी थी। अब्दुल्ला पिछले 25 वर्षों में एक वर्ग विशेष के कई युवकों को उकसा कर जिहादी बना चुका है।
विज्ञापन

दिल्ली, मुंबई व अहमदाबाद में सीरियल बम धमाके करने वाले अब्दुल्ला के संपर्क में थे। कोर्ट ने इसे वर्ष 2002 में भगोड़ा घोषित कर दिया था। वह तभी से फरार था। दिल्ली पुलिस देशद्रोह और गैरकानूनी गतिविधियों के मामले में इसकी तलाश कर रही थी। दिल्ली पुलिस के एनएफसी थाने में इसके खिलाफ मामला दर्ज है। स्पेशल सेल की टीम करीब एक वर्ष से इसे पकड़ने में लगी हुई थी। हालांकि दिल्ली पुलिस सिमी को पूरी तरह खत्म कर चुकी है।
विज्ञापन

दिल्ली स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा के अनुसार स्पेशल सेल में तैनात एसीपी अतर सिंह को एक वर्ष पहले अब्दुल्ला की दिल्ली व यूपी में गतिविधियों के बारे में सूचना मिली थी। अब्दुल्ला को पकड़ने का जिम्मा इंस्पेक्टर शिव कुमार व कर्मवीर सिंह की टीम को दिया गया। इंस्पेक्टर शिव कुमार की टीम ने कई महीनों की सर्विलांस के बाद मूलरूप से गांव बंदीघाट, जिला मऊ, यूपी निवासी अब्दुल्ला दानिश को शनिवार को अलीगढ़ से हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद जाकिर नगर, जामिया नगर दिल्ली से गिरफ्तारी दिखाई है। आरोपी अब्दुल्ला फिलहाल शमी अपार्टमेंट, दोदपुर, सिविल लाइंस अलीगढ़ में रह रहा था। जिस समय अब्दुल्ला को हिरासत में लिया गया था, उस समय टिर्री में उसकी पत्नी भी साथ थी। दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के बाद उसकी पत्नी को छोड़ दिया और वह घर लौट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed