अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित स्वर्गीय निरंजन लाल सक्सेना मेमोरियल अंडर-14 त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मैच में तेंदुलकर मास्टर्स ने सहवाग ब्लास्टर्स को 7 विकेट से हरा दिया। लाल बहादुर शास्त्री कन्या महाविद्यालय के मैदान पर सहवाग ब्लास्टर्स के कप्तान युवराज सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सहवाग ब्लास्टर्स की पूरी टीम 26.2 ओवर में 163 बनाकर आउट हो गई। लक्ष्य जैन ने 88 रन की पारी खेली, जिसमें 12 चौके 3 छक्के शामिल थे। तेंदुलकर मास्टर्स के गेंदबाज भव्य जैन, विभु माहेश्वरी व आर्यन गुप्ता ने 2-2 विकेट झटके। जवाब में उतरी तेंदुलकर मास्टर्स की टीम ने 19.1 ओवर में 7 विकेट से मैच जीत लिया।
शिवम कुमार ने 86 रन व रितिक बघेल ने 56 रन बनाए। सहवाग ब्लास्टर्स के गेंदबाज लक्ष्य जैन व प्रियांशु अरोरा ने एक-एक विकेट लिया। शिवम को मैन ऑफ द मैच व लक्ष्य को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि संजय जादौन व राकेश चौधरी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर अध्यक्ष मुकेश सक्सेना, सितांशु माहेश्वरी ,संजय जैन, रविंद्र जैन, प्रशांत माहेश्वरी, नरेश कुमार, अजय शर्मा, अभिषेक बाथम, अनुराग गोयल आदि उपस्थित रहे।