फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ten thousand rupees theft from pocket, women caught

ग्राहक की जेब से 10 हजार रुपये पार, महिला प

Thu, 08 Sep 2022 11:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
ten thousand rupees theft from pocket, women caught
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

कस्बे की पंजाब नेशनल बैंक में पैसे जमा करने आए व्यक्ति की जेब से शातिर व्यक्ति ने 10 हजार रुपये पार कर दिए। आसपास के राहगीर एवं बैंक के कर्मचारी मौके पर आ गए। पीड़ित युवक ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है।
गांव रूदायन निवासी राजीव कुमार वर्मा सठिया रोड के निकट एक फैक्टरी में कैशियर के रूप में कार्यरत हैं। बुधवार को वह 10 हजार रुपये लेकर पंजाब नेशनल बैंक की सासनी शाखा में जमा करने गए थे। बैंक में भीड़ होने के कारण वह बैंक के बाहर बाइक के पास आकर खड़े हो गए।
विज्ञापन

फोन से बात करने लगे। तभी उन्होंने अपनी जेब में रखे पैसों को देखा तो उनकी जेब में पैसे नहीं थे। उन्होंने शोर मचा दिया। बाइक के पास खड़ी एक महिला पर उनको शक हुआ तो उन्होंने महिला से पूछा कि वह बैंक क्यों आई है। महिला कोई जवाब नहीं दे पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके हाथ में लगे थैले की तलाशी ली गई तो उसमें से 500-500 रुपये के 20 नोट निकले। महिला ने अपना नाम रिंकी पत्नी अजब सिंह निवासी राजगढ़ मध्य प्रदेश बताया। महिला को मिले पैसों के साथ लेकर वह थाने पहुंच गए और पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर महिला को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed