फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Muslim University student suicides

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी: 18 दिन में दूसरी मौत, इस साल चौथी खुदकुशी, हाल की घटनाओं ने बढ़ाई चिंता

Sat, 29 Aug 2026 04:03 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 29 Aug 2026 04:03 PM IST
सार

ऐसे में सवाल यह है कि क्या परेशानी सामने आने से पहले ही उसकी पहचान करने और विद्यार्थियों तक मदद पहुंचाने की व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है?

विज्ञापन
Aligarh Muslim University student suicides
एएमयू - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

एएमयू में पिछले 18 दिनों में एक छात्रा और छात्र की आत्महत्या ने विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले भी विश्वविद्यालय से जुड़े विद्यार्थियों की आत्महत्या की घटनाएं सामने आती रही हैं। ऐसे में सवाल यह है कि क्या परेशानी सामने आने से पहले ही उसकी पहचान करने और विद्यार्थियों तक मदद पहुंचाने की व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है?

विज्ञापन


एएमयू प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद नवेद का कहना है कि विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को अपनी समस्या अधिकारियों तक पहुंचाने की पूरी व्यवस्था है। यदि किसी छात्र या छात्रा के परेशान होने का थोड़ा भी संकेत मिलता है तो विश्वविद्यालय की ओर से उससे संपर्क कर उसकी बात सुनी जाती है।
विज्ञापन


हाल की घटनाओं ने बढ़ाई चिंता

  1. इर्तिका समीर, अगस्त 2026 : दर्शनशास्त्र में बीए द्वितीय वर्ष की 19 वर्षीय छात्रा इर्तिका समीर का शव आईजी हॉल के कमरे में फंदे से लटका मिला था।
  2. विज्ञापन
    विज्ञापन
  3. इंतिहा फातिमा, जनवरी 2026 : एएमयू की छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास किया था। गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाने के बाद उनकी मौत हो गई थी।
  4. अदीबा तारिक, फरवरी 2026 : एएमयू के एबीके हाईस्कूल की कक्षा आठ की 14 वर्षीय छात्रा ने घर पर आत्महत्या की थी। पुलिस जांच में पारिवारिक तनाव की बात सामने आई थी।
  5. मोहम्मद शाकिर, फरवरी 2025 : एमए थियोलॉजी प्रथम वर्ष के 25 वर्षीय छात्र का शव परिसर स्थित हॉस्टल के कमरे के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed