फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ten policemen transferred

अलीगढ़ः अनुशासनहीनता में दस पुलिसकर्मियों के गैर जनपद तबादले

Sat, 14 Aug 2021 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Ten policemen transferred
जिला पुलिस में लापरवाही और सरकारी कार्य में रुचि न लेने वाले 10 पुलिसकर्मियों को एसएसपी कलानिधि नैथानी ने गैर जनपद स्थानांतरित कर दिया है। एसएसपी की संस्तुति के बाद प्रशासनिक आधार पर तबादला आदेश आने के बाद सभी दस कर्मियों को यहां से रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी कलानिधि नैथानी के अनुसार पुलिस कर्मियों की समीक्षा में पाया गया कि कुछ कर्मचारियों के क्रियाकलाप संदिग्ध हैं। गलत कार्यों में लिप्त हैं और पूर्ण मनोयोग से काम नहीं कर रहे। बार-बार हिदायत के बाद भी सरकारी कार्यों में रुचि न लेना, अनुशासनहीनता करना, गैरहाजिर रहना व आम लोगों से अभद्र व्यवहार करना उनकी आदत में शामिल हो गया है। ऐसे 10 पुलिसकर्मियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई। साथ में उनके तबादले की संस्तुति की गई। इन सभी के गैर जनपद के लिए तबादला आदेश आने पर इन्हें यहां से कार्यमुक्त कर रवाना कर दिया गया है। एसएसपी का मानना है कि ऐसे लोगों के रहने से अन्य पुलिसकर्मियों की आदत में भी बदलाव आता है। जिन पुलिसकर्मियों को यहां से गैरजनपद भेजा गया है, उनमें एसआई सर्वेश कुमार, संदीप कुमार राणा, अश्वनी कुमार, मुख्य आरक्षी जुगेंद्र सिंह, आरक्षी रामराहुल, रक्षपाल सिंह, संतोष कुमार, तमकीन अहमद, पवनेश कुमार व पिंटू कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन

- इन कर्मचारियों के संदिग्ध कृत्यों में लिप्त होने, आचरण में कोई सुधार न होने व इनके व्यवहार से आम जनमानस में अनुशासित पुलिस की छवि धूमिल होने के चलते इन्हें स्थानांतरित कराकर रवाना किया गया है। भविष्य में भी ऐसे लोगों की समीक्षा होती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कलानिधि नैथानी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed