तापमान छह डिग्री, ठिठुरे लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीतलहर और कोहरे के कारण जनजीवन ठिठुर रहा है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री तक पहुंच गया। सुबह कई घंटे तक कोहरा छाया रहा। गलन भरी सर्दी से लोग ठिठुरते दिखाई दिए। दोपहर को थोड़ी देर के लिए धूप निकली लेकिन उसका सर्दी पर कोई असर नहीं हुआ।
कोहरे और सर्दी के कारण बाजार में भी भीड़ कम दिखाई दी। सर्दी से बचने के लिए किसी ने गर्म कपड़ों की मदद ली तो कोई अलाव पर तापता दिखाई दिया। शाम होते ही शीतलहर और बढ़ गई जिससे लोग घरों कैद हो गए।
8वीं तक के विद्यार्थियों का भी रहेगा अवकाश
शीतलहर और कोहरे के चलते जिला प्रशासन ने अब कक्षा 6 से 8 तक विद्यार्थियों का भी 24 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है। कक्षा पांच तक के छुट्टियां प्रशासन पहले ही घोषित कर चुका है। 9वीं और इसके बाद की कक्षाओं को सुबह 10 बजे से संचालित किए जाने के निर्देश दिए गए हें। गलन भरी सर्दी में मंगलवार को काफी बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल गए और काफी परेशान दिखे। इसी को देखते हुए डीएम के निर्देश पर बीएसए ने कक्षा 8 तक के स्कूलों का अवकाश घोषित किया है। उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रशांत शर्मा ने इस पर जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया है।