फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Temporary employees surrounded AMU PVC office

AMU: अस्थाई कर्मचारियों ने पीवीसी ऑफिस का किया घेराव, मांगें नहीं हुईं पूरी तो कल कर देंगे एएमयू बंद

Fri, 30 Dec 2022 06:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 30 Dec 2022 06:43 PM IST
सार

एएमयू के 1559 अस्थाई और दैनिक कर्मचारियों  की नौकरी पर तलवार लटकी हुई है। इस महीने का न तो उन्हें वेतन मिला है और न ही उनका सेवा विस्तार किया गया है। इसे लेकर कर्मचारियों ने पीवीसी ऑफिस का घेराव किया। मांगे पूरी न होने पर एएमयू को कल बंद करने का अल्टीमेटम दिया गया है।

विज्ञापन
Temporary employees surrounded AMU PVC office
अस्थायी और दैनिक कर्मचारियों की भीड़ विश्वविद्यालय के कुलसचिव के गेट पर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के 300 से अधिक अस्थाई और दैनिक कर्मचारियों ने पीवीसी ऑफिस का घेराव किया। इन कर्मचारियों का कहना था कि उन्हें इस महीने का वेतन नहीं मिला और 31 दिसंबर को उनकी सेवा समाप्ति की चर्चा चल रही हैं।

विज्ञापन


एएमयू में 1559 अस्थाई कर्मचारियों की नौकरी पर तलवार लटकी हुई है। इन्हें इस महीने का वेतन भी नहीं मिला, जिससे कर्मचारी यह अंदाजा लगा रहे हैं कि कहीं 31 दिसंबर को उनकी सेवा विस्तार न करके समाप्त न हो जाए। जिसको लेकर ही ऐसे कर्मचारियों ने पीवीसी ऑफिस का घेराव किया।  
विज्ञापन


कर्मचारियों ने यह अल्टीमेटम भी दिया है कि अगर उनको इस महीने का वेतन नहीं मिला औ उनका नौकरी का सेवा विस्तार नहीं किया गया, तो कल शनिवार को एएमयू के गेट को बंद कर विश्वविद्यालय को बंद कर दिया जाएगा। कर्मचारियों ने बताया कि पीवीसी ने बताया कि कुलपति अलीगढ़ से बाहर हैं, उनके आने के बाद इस मसले पर बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवा विस्तार बढ़ाए जाने को लेकर अस्थाई और दैनिक कर्मचारी पीवीसी से मिलने आए थे। यह कर्मचारी काफी वक्त से काम कर रहे हैं। विश्वविद्यालय स्तर से इनकी परेशानियों को दूर करने की कोशिश की जा रही है। -प्रो. मोहम्मद वसीम अली, प्रॉक्टर, एएमयू 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed