फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tempo driver stabbed, report filed against five

Aligarh News: टेंपो चालक को चाकू घोंपा, दो नामजद समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 16 Mar 2024 01:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 16 Mar 2024 01:02 AM IST
सार

थाना हरदुआगंज के गांव नगला औसाफ अली निवासी महेश 10 मार्च को सिकंदराराऊ से अपना टेंपो लेकर घर जा रहा था। शाम को जैसे ही वह नानऊ नहर पुल के पास पहुंचा। तभी दो नामजदों समेत दो तीन अज्ञात लोगों ने सामने बाइक लगाकर टेंपो को रुकवा लिया। उसे बुरी तरह पीटा तथा पेट में चाकू घोंपकर कर घायल कर दिया।

विज्ञापन
Tempo driver stabbed, report filed against five
महेश, जिसे चाकू घोंपा गया - फोटो : संवाद

विस्तार

थाना क्षेत्र में पांच दिन पूर्व नानऊ नहर पुल के निकट तीन लोगों ने एक टेंपो चालक को पीट कर चाकू घोंपकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 15 मार्च को दो नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


थाना हरदुआगंज के गांव नगला औसाफ अली निवासी महेश पुत्र तुसंनपाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि बीते 10 मार्च को वह सिकंदराराऊ से अपना टेंपो लेकर घर जा रहा था। शाम को जैसे ही वह नानऊ नहर पुल के पास पहुंचा।
विज्ञापन


तभी दो नामजदों समेत दो तीन अज्ञात लोगों ने सामने बाइक लगाकर टेंपो को रुकवा लिया। गाली गलौज करते हुए उसे बुरी तरह पीटा तथा पेट में चाकू घोंपकर कर घायल कर दिया। पीड़ित ने 15 मार्च को थाने पहुंच कर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने बताया है कि पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद चंद्रकेश व राकेश निवासी सिकंदरपुर समेत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed