{"_id":"64590d6935e60d7aea0da775","slug":"tejveer-singh-guddu-son-kartik-chaudhary-daughter-in-law-joined-bjp-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा, कार्तिक चौधरी के भाजपा जोइन करने की चर्चा गलत, नहीं दिलाई कोई सदस्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा, कार्तिक चौधरी के भाजपा जोइन करने की चर्चा गलत, नहीं दिलाई कोई सदस्यता
Mon, 08 May 2023 08:25 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 08 May 2023 08:25 PM IST
सार
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के साथ कार्तिक चौधरी का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, चर्चा है कि उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली है। भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने कहा ऐसी कोई सदस्यता नहीं दिलाई गई।
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू के पुत्र कार्तिक चौधरी का डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को बुके देते हुए एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चर्चा है कि कार्तिक चौधरी ने भाजपा की सदस्यता ली है। अलीगढ़ के भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने अलीगढ़ से लेकर लखनऊ तक ऐसी किसी सदस्यता को गलत बताया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा में ऐसी कोई सदस्यता नहीं दी गई।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर चर्चा है कि डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कार्तिक चौधरी को पार्टी की सदस्यता दिलाई और दीपक चौधरी व डॉ चारूकेन की सदस्यता रसीद काट पार्टी में प्रवेश कराया। एमएलसी व भाजपा के जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने बताया कि अलीगढ़ से लेकर लखनऊ तक भाजपा में ऐसी कोई सदस्यता नहीं दिलाई गई है। सोशल मीडिया पर कार्तिक चौधरी के भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की चर्चा आधारहीन है।
विज्ञापन