फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tejveer Guddu Shifted in Bulandshahr Jail

पूर्व जिपं अध्यक्ष तेजवीर गुड्डू बुलंदशहर की जेल में शिफ्ट

Thu, 11 Feb 2021 01:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
Tejveer Guddu Shifted in Bulandshahr Jail
गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू को यहां से बुलंदशहर जेल शिफ्ट कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने प्रशासनिक आधार पर गुड्डू को यहां से बुलंदशहर भेजा है। बता दें कि बुलंदशहर जिला जज के न्यायालय में ही पूर्व विधायक मलखान सिंह हत्याकांड की सुनवाई चल रही है। इसलिए उन्हें यहां से वहां भेजा गया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों शहर के प्रमुख कारोबारी की गाड़ी पर हमले के बाद से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू परिवार की मुश्किलें बढ़ना शुरू हुई हैं। उनके दोनों बेटों के जेल जाने के बाद गुड्डू पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की। वहीं उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद से वे आईटीएम अस्थायी जेल में थे। सोमवार रात उन्हें जिला कारागार लाया गया, जहां से उन्हें बुलंदशहर जेल शिफ्ट कर दिया गया। वरिष्ठ अधीक्षक कारागार विपिन कुमार मिश्रा ने तेजवीर सिंह गुड्डू को प्रशासनिक आधार पर बुलंदशहर जेल शिफ्ट किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed