फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tehlil has one contender and three... the phase of power struggle continues

Aligarh News: तहलील एक, दावेदार तीन... जोर आजमाइश का दौर जारी

Sat, 12 Jul 2025 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Tehlil has one contender and three... the phase of power struggle continues
जिले में छठवीं तहसील बनाने के लिए छर्रा, गंगीरी और अकराबाद के बीच जोरआजमाइश का दौर जारी है। स्थानीय स्तर पर ग्रामीण अपने-अपने इलाके में तहसील बनाने की मांग कर रहे हैं। छर्रा और अकराबाद के लिए प्रस्ताव स्थानीय जिला प्रशासन ने शासन को भेज दिया है। अब फैसला शासन स्तर से होना है। इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं।
विज्ञापन





छर्रा के लोग बोले
क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को मद्देनजर छर्रा को तहसील का दर्जा मिलना चाहिए। इससे यहां के उद्यमियों को बड़ी राहत मिलेगी।
-अमित राना, प्रधान छौगवां।
-तहसील के लिए छर्रा से 25 किमी दूर अतरौली जाना पड़ता है, इसमें पूरे दिन चला जाता है। छर्रा को तहसील का दर्जा मिले।
-कल्पना माहेश्वरी, छर्रा।
छर्रा तहसील बनाने से ग्रामीणों को लाभ पहुंचेगा। अतरौली तहसील तक की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। कामकाज में आसानी होगी।
-हरीश गौड़, गांव नगला बिजौली।
छर्रा में तहसील बनने से किसानों को अपने कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। छर्रा में इसके लिए कई वर्षों से संघर्ष जारी है।
-रघुवेश गुप्ता, जिजाथल।




छर्रा को मिला बिजौली का साथ, प्रदर्शन
बिजौली। छर्रा क्षेत्रीय विकास मंच के बैनर तले शुक्रवार को ग्रामीणों ने बिजौली में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि छर्रा को तहसील बनाया जाए। यहां तहसील बनने से बिजौली सहित आसपास के क्षेत्र का विकास होगा। प्रदर्शन करने वालों में राजेश गुप्ता बाबा, जुगेंद्र सिंह गोरा, कुमार गौरव, अंशुल यादव, अंकित गुप्ता, शानू गुप्ता, भगवान दास, भूपेंद्र शर्मा, कौशल वर्मा, धर्मेंद्र, कमल चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

छर्रा तहसील बनने के सारे मानक पूरे करता है। शासन को इसकी घोषणा कर देनी चाहिए। इससे बिजौली का भी विकास होगा।
-राजू सिंघल, बिजौली।
बिजौली क्षेत्र अगर अकराबाद तहसील में जाता है तो आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। छर्रा ही तहसील बने।
-दीपक कुमार, बिजौली
छर्रा को तहसील बनाने से आसपास के लोगों को राहत मिलेगी एवं क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी। युवाओं को रोजगार मिल सकेगा।
-योगेश शर्मा, बिजौली।
छर्रा ही तहसील बने, जिससे आसपास के लोगों को सभी योजनाओं का लाभ मिल सके। छर्रा जिले की सबसे पुरानी नगर पंचायतों में शुमार है।
-राहुल प्रजापति, बिजौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed