फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Teenager raped for six months by threatening to make video viral

Aligarh: वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी से छह माह तक दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 31 Oct 2022 01:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 31 Oct 2022 01:18 AM IST
सार

जानकारी के अनुसार किशोरी लगभग दस महीने से अपनी ननिहाल में रह रही है। छह माह पूर्व रिश्ते की मामी ने उसे अपने घर बुलाकर बाथरूम में नहाते हुए वीडियो बना लिया।

विज्ञापन
Teenager raped for six months by threatening to make video viral
दुष्कर्म मामला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नहाने का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी से छह माह तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। गर्भवती होने पर उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने रिश्ते की मामी और उसके मित्र युवक पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार किशोरी लगभग दस महीने से अपनी ननिहाल में रह रही है। छह माह पूर्व रिश्ते की मामी ने उसे अपने घर बुलाकर बाथरूम में नहाते हुए वीडियो बना लिया। मामी ने इस वीडियो को अपने मित्र हेमंत को भेज दिया। हेमंत किशोरी को वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए मामी के सहयोग से छह माह से उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन


इस घटना के संबंध में किशोरी ने अपनी मां को जानकारी दी। मां ने अपने भाई को जानकारी दी तथा एक निजी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराया तो पता चला कि किशोरी को चार महीने का गर्भ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको लेकर किशोरी के मामा व मां ने आरोपी मामी व उसके मित्र हेमंत से शिकायत की तो उन्होंने कहा कि दो चार हजार लेकर गर्भपात करा दो, नहीं तो सोशल मीडिया पर वीडियो डाल देंगे। कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहोगे। कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी मामी और उसके मित्र हेमंत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed