फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Teenager hanged in Jalali Community Health Center

Aligarh News: जलाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फंदे पर लटकी किशोरी, महिला स्वास्थ्य कर्मी की थी भांजी

Fri, 28 Apr 2023 11:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 28 Apr 2023 11:36 PM IST
सार

जलाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एक महिला कर्मचारी नगरिया भूड़ स्थित सीएचसी के आवासीय परिसर स्थित एक मकान में बच्चों के साथ रहती हैं। बताते हैं कि करीब एक माह पहले ही उनकी 16 वर्षीय भांजी छुट्टी बिताने आई थी।

विज्ञापन
Teenager hanged in Jalali Community Health Center
लटकी मिली किशोरी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अलीगढ़ में जलाली कस्बे के माजरा नगरिया भूड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शुक्रवार की दोपहर सोलह वर्षीय किशोरी ने पंखे से दुपट्टे के फंदे पर लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने जांच की। मामले में एक एंबुलेंस चालक को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिए जाने की बात कही जा रही है, लेकिन थाना प्रभारी ने किसी को हिरासत में लिए जाने से इंकार किया है।

विज्ञापन


जलाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एक महिला कर्मचारी नगरिया भूड़ स्थित सीएचसी के आवासीय परिसर स्थित एक मकान में बच्चों के साथ रहती हैं। बताते हैं कि करीब एक माह पहले ही उनकी 16 वर्षीय भांजी छुट्टी बिताने आई थी। शुक्रवार की दोपहर ड्यूटी समाप्त कर महिला स्वास्थ्य कर्मी अपने बच्चों के साथ आवास पर पहुंची और आवाज दीं लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इस पर उन्हें चिंता हुई।
विज्ञापन


वह मकान के पीछे की ओर बनी खिड़की पर पहुंचीं और अंदर झांका तो पंखे पर दुपट्टे के सहारे उनकी भांजी लटक रही थी। इस पर उन्होंने शोर मचाकर लोगों को बुलाया। तत्काल ही दरवाजा तोड़कर लोग अंदर घुसे और किशोरी को फंदे से नीचे उतारा लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंचे सीएचसी अधीक्षक प्रवेंद्र कुमार ने थाना पुलिस को बुला लिया। इसके बाद फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला स्वास्थ्य कर्मी के अनुसार उनकी भांजी ने एक कॉपी में सुसाइड नोट भी लिखा है। चर्चा है कि इसी परिसर में रहने वाले एक एंबुलेंस चालक को संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थाना प्रभारी बृजलाल सिंह का कहना है कि उन्हें न तो सुसाइड नोट की जानकारी है और न ही पूछताछ के लिए पुलिस ने किसी को पकड़ा है।
                            

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed