फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Teenage girl gang-raped after kidnapping

Aligarh News: अपहरण के बाद किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 28 Mar 2024 02:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Thu, 28 Mar 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl gang-raped after kidnapping
होली के दिन साधू आश्रम चौकी क्षेत्र के एक गांव से लापता हुई किशोरी को अगवा कर उसके साथ छह लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया गया। किशोरी ने न्यायालय को दिए बयान में इसकी पुष्टि की है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई के लिए चिकित्सीय परीक्षण रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन





उधर पीड़ित किशोरी को बुधवार की देर शाम पुलिस ने पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। परिवार वालों के अनुसार किशोरी सदमे में है और घर आने के बाद वह बेहोश हो गई थी।
विज्ञापन




किशोरी ने बुधवार को अदालत में दिए बयान में दो नामजदों और चार अज्ञात युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। किशोरी के बयानों के बाद परिजन पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





किशोरी (14) के पिता की मौत हो चुकी है और वह ही विकलांग मां की सहारा है। सोमवार को होली के दिन सुबह दस बजे वह जंगल कहने के लिए घर से निकली थी, उसके बाद वह लापता हो गई। उसकी तलाश करने पर गांव के निकट बने होटल के पीछे गेहूं के खेत में खून से सना दुपट्टा और मोबाइल मिला था।




परिजनों ने उसके साथ अनहोनी की आशंका जताई थी। साथ ही कुछ लड़कों के नाम भी पुलिस को बताए थे, इनमें दूसरे समुदाय के भी कुछ युवक थे। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली थी।




मंगलवार को आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने तीन नामजदों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने उन्हें कुछ घंटे हिरासत में रखने और पूछताछ करने के बाद मंगलवार दोपहर में छोड़ दिया था। पूछने पर पुलिस ने किशोरी के मिलने और उसे वन स्टॉप सेंटर भेजने की बात कहकर टरका दिया।





इसके बाद मंगलवार शाम को ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए रामघाट रोड पर जाम लगा दिया था। करीब डेढ़ घंटे बाद सीओ ने परिजनों को समझाबुझकर खुलवाया और किशोरी को थाने बुलाकर परिजनों से मिलवाया। थानाध्यक्ष रवि चंद्रवाल का कहना है कि किशोरी की मेडिकल रिपोर्ट अभी नहीं मिली है, उसका इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed