फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Teen arrested for threatening to bomb AMU interrogated

AMU: बम से उड़ाने की धमकी में पकड़े गए किशोर को अलीगढ़ लाई पुलिस, पूछताछ में बताया यह

Mon, 13 Jan 2025 11:35 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 13 Jan 2025 11:35 AM IST
सार

किशोर ने देर रात तक चल रही पूछताछ में यह भी स्वीकारा है कि पिछले दिनों कोटा राजस्थान में रहकर इंजीनियरिंग की तैयारी की है। अपने नाम से बनी आईडी पर यूपीआई नंबर व मेल आईडी बनाई थी और उसे बाद में बेच दिया।

विज्ञापन
Teen arrested for threatening to bomb AMU interrogated
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एएमयू को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में सिविल लाइंस पुलिस आईडी के आधार पर पकड़े गए देवरिया के एक किशोर को पूछताछ के लिए 12 जनवरी को अलीगढ़ ले आई। पूछताछ में किशोर का कहना है कि आईडी व यूपीआई नंबर उसका है, लेकिन उसने मेल नहीं किया है। हालांकि, उसने राजस्थान में आईडी व यूपीआई नंबर बेचना स्वीकार किया है।

विज्ञापन


8 जनवरी रात 1.18 बजे यह तिवारीश्रीजयंत नाम की प्रोटोन आईडी से मेल मिला था। जिसमें जिक्र था कि मैंने कुछ छात्रों से बात कर एएमयू कैंपस में बम रखवा दिए हैं। दो लाख रुपये मेरे यूपीआई एकाउंट नंबर में दो दिन में नहीं दिए तो बम विस्फोट कर दूंगा। मेल में चेतावनी भी दी कि अगर उसके कहे शब्दों के अनुसार पालन नहीं किया तो वह विश्वविद्यालय में वितरित होने वाले खाने में अपशिष्ट मिलाकर खाना खराब कर देगा।
विज्ञापन


जांच के दौरान सर्विलांस टीम ने पाया कि जो नंबर यूपीआई के तौर पर लिखा हुआ है वह हरदोई के किसी व्यक्ति के नाम से पंजीकृत है। ई-मेल भेजने के समय उसकी लोकेशन यूपी के देवरिया जनपद के नेपाल बॉर्डर के आसपास की मिली। अलीगढ़ पुलिस ने लखनऊ एटीएस की मदद ली और देवरिया पुलिस को भी जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएस ने मामले में जांच करते हुए देवरिया के उमानगर मोहल्ले से एक नाबालिग आरोपी को दबोच लिया। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक के अनुसार रविवार शाम पुलिस टीम आरोपी नाबालिग को लेकर अलीगढ़ आ गई है। अभी तक हुई पूछताछ में उसने बस यही स्वीकारा है कि यह नंबर व आईडी जरूर उसकी है, मगर एएमयू को धमकी देने वाला मेल उसने नहीं किया।

आईडी व यूपीआई नंबर बेचना स्वीकारा
किशोर ने देर रात तक चल रही पूछताछ में यह भी स्वीकारा है कि पिछले दिनों कोटा राजस्थान में रहकर इंजीनियरिंग की तैयारी की है। अपने नाम से बनी आईडी पर यूपीआई नंबर व मेल आईडी बनाई थी और उसे बाद में बेच दिया। पुलिस के अनुसार किशोर से पूछताछ जारी है। इसके बाद ही साफ हो सकेगा कि आखिर ईमेल के जरिए धमकी देने के पीछे क्या सच्चाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed