फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lakshmana life was saved by Sanjeevani Rama slew Kumbhakarna

Aligarh News: संजीवनी से बचे लक्ष्मण के प्राण, राम ने किया कुंभकरण का वध

Mon, 19 Oct 2026 03:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
Lakshmana life was saved by Sanjeevani Rama slew Kumbhakarna
वाण लगने के बाद मुर्छित पड़े लक्ष्मण। संवाद
जीटी रोड स्थित रामलीला भवन में चल रहे श्री रामलीला महोत्सव में रविवार को लक्ष्मण शक्ति, हनुमानजी के संजीवनी बूटी लाने और कुंभकरण वध की लीलाओं का मंचन किया गया। मेघनाद के ब्रह्मास्त्र से लक्ष्मण के मूर्छित होने व हनुमानजी के संजीवनी लेकर लौटने तक के प्रसंग ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन



लीला में मेघनाद के ब्रह्मास्त्र से लक्ष्मण मूर्छित हो जाते हैं। भाई की यह दशा देखकर श्रीराम व्याकुल हो उठते हैं। जामवंत की सलाह पर हनुमानजी लंका से सुषेण वैद्य को लाते हैं। वैद्य संजीवनी बूटी लाने को कहते हैं। हनुमानजी द्रोणागिरी पर्वत पहुंचते हैं, लेकिन बूटी की पहचान नहीं होने पर पूरा पर्वत ही उठा लाते हैं।
विज्ञापन



संजीवनी से लक्ष्मण की मूर्छा दूर होती है। इसके बाद रावण कुंभकरण को युद्धभूमि में भेजता है। श्रीराम और कुंभकरण के बीच भीषण युद्ध होता है। रामलीला का शुभारंभ राहुल गुप्ता, डॉ. वैभव वार्ष्णेय, डॉ. संजय भार्गव व डॉ. मनी भार्गव ने प्रभु श्रीराम का पूजन कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेघनाद ने छोड़ा बाण, लक्ष्मण को लगी शक्ति
श्री ग्यासीराम रामलीला महोत्सव नगला बरौला में चल रही रामलीला में लक्ष्मण -मेघनाद युद्ध, लक्ष्मण के शक्ति लगने, हनुमान के संजीवनी लेने जाने की लीला का मंचन हुआ। इस अवसर पर डायरेक्टर योगेश राजपूत, यहां अध्यक्ष आचार्य पन्नालाल, मीडिया प्रभारी योगेश राजपूत, लक्ष्मी नारायण कश्यप, छोटेलाल, राजवीर, अर्जुन लोधी आदि थे। उधर, भमोला में भी में हनुमान-सीता संवाद, अक्षय वध, मेघनाद-हनुमान युद्ध का मंचन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed