Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Teams from North Eastern Railway, UP Police, Meerut, Ghaziabad, and Lucknow won

Aligarh News: नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे, यूपी पुलिस, मेरठ, गाजियाबाद और लखनऊ की टीमें जीतीं

Thu, 19 Nov 2026 02:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Teams from North Eastern Railway, UP Police, Meerut, Ghaziabad, and Lucknow won
बास्केटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं खिलाड़ी। - फोटो : samvad
राजेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित 65वीं सीनियर स्टेट महिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप-2026 के दूसरे दिन बुधवार को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। पहले मुकाबले में नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे की टीम ने गौतम बुद्ध नगर को एकतरफा मुकाबले में 39-08 से हराया। दूसरे मैच में यूपी पुलिस ने बुलंदशहर को 65-50 से शिकस्त दी। तीसरे मुकाबले में मेरठ ने आगरा की टीम पर 54-26 से शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन


चौथे मैच में गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला हुआ। अंतिम क्षणों तक चले संघर्ष में गाजियाबाद ने 18-17 से जीत हासिल की। वहीं, पांचवें मैच में लखनऊ की टीम ने बेहतरीन तालमेल और शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए आगरा को 48-39 से पराजित किया।
विज्ञापन

लीग चरण के मुकाबलों के बाद क्वार्टर फाइनल के मुकाबले खेले गए। टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए दमदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष वीरेंद्र विक्रम, अलीगढ़ डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष जाकिर रजा और राजेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्कूल की स्पोर्ट्स एचओडी शेफाली कपूर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed