फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Teachers will now have to give information of students on Prerna DBT app

शिक्षकों को अब प्रेरणा डीबीटी एप पर देनी होगी विद्यार्थियों की जानकारी

Fri, 23 Jul 2021 01:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Teachers will now have to give information of students on Prerna DBT app
बेसिक शिक्षा विभाग के 2499 बेसिक स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की जानकारी अब प्रेरणा डीबीटी एप पर देनी होगी। वहीं जो डाटा पहले से पोर्टल पर भरा जा चुका है। वह डाटा स्वत: ही इस एप पर दिखने लगेगा। अगर कोई गलती सुधारनी है तो खंड शिक्षा अधिकारी से अनुमति लेनी है। इससे विभिन्न तरह की समस्याएं खत्म हो जाएंगी।
विज्ञापन

बता दें कि पोर्टल पर प्रामाणिक छात्र संख्या सूचना की फीडिंग के लिए अध्यापकों और प्रधानाध्यापकों के प्रयोग के लिए सरकार ने प्रेरणा डीबीटी मोबाइल एप लांच किया है। राज्य परियोजना कार्यालय ने विगत दिनों प्रेरणा पोर्टल पर 31 मार्च की स्थिति के अनुसार कक्षा एक से लेकर आठ तक की प्रामाणिक छात्र संख्या (रजिस्टर से प्रमाणित कर) उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। पोर्टल पर उक्त सूचना की फीडिंग के दौरान सर्वर संबंधी कई समस्याएं आ रही थीं। ऐसे में अध्यापक और प्रधानाध्यापकों के लिए प्रेरणा डीबीटी मोबाइल एप विकसित किया है।
विज्ञापन

इस एप का उपयोग मात्र अध्यापक और प्रधानाध्यापक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से चला पाएंगे। खंड शिक्षा अधिकारी अपने नंबर से लॉगइन नहीं कर सकते हैं, लेकिन प्रधानाध्यापक द्वारा गलत भरे गए डाटा को संशोधन के लिए अनुमति देनी होगी। वहीं जो प्रधानाध्यापक पोर्टल के माध्यम से अपनी सूचनाएं फीड कर चुके हैं और पीडीएफ भी अपलोड कर चुके हैं। वे अपनी सूचनाओं को तो इस एप के माध्यम से देख सकते हैं, लेकिन पीडीएफ नहीं दिखेगा। जबकि खंड शिक्षा अधिकारियों को सभी सूचनाएं प्रदर्शित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed