फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Teachers protest against online attendance system

School: ऑनलाइन हाजिरी व्यवस्था के विरोध में शिक्षक, बीएसए कार्यालय पर दिया धरना

Sun, 07 Jul 2024 01:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 07 Jul 2024 01:25 PM IST
सार

ऑनलाइन हाजिरी व्यवस्था परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों का रास नहीं आ रही है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बैनर तले शिक्षकों ने अलीगढ़ बीएसए कार्यालय पर धरना दिया।

विज्ञापन
Teachers protest against online attendance system
बीएसए कार्यालय पर धरना देते शिक्षक - फोटो : संवाद

विस्तार

परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी व्यवस्था के विरोध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बैनर तले शिक्षकों ने 6 जुलाई को बीएसए कार्यालय पर धरना दिया।

विज्ञापन


संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश चौहान ने कहा कि शिक्षकों पर ऑनलाइन उपस्थिति थोपी गई तो संगठन आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। जिसका परिणाम शासन प्रशासन को भुगतना पड़ेगा। लोधा के अध्यक्ष विपुल राजौरा ने कहा कि सरकार द्वारा जो दमनकारी नीतियां बनाई जा रही हैं, वह पूर्ण रूप से व्यावहारिक नहीं है। मंत्री सुमित कुमार सिंह ने सभी शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन


विकास खंड धनीपुर के अध्यक्ष संजय भारद्वाज, मंत्री मनोज वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष मेघा जैन, इगलास के अध्यक्ष सूरज सिंह, चंडौस के अध्यक्ष चतुर्भुज चौहान, गंगीरी के मंत्री पंडित बबलू शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता, यशपाल बिष्ट ने विचार व्यक्त किए। जिला महामंत्री सुशील कुमार शर्मा ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया। अंत में बीएसए को ज्ञापन सौंपा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed