{"_id":"613a44b68ebc3e227e3e36a8","slug":"teachers-problems-arose-in-teachers-farewell-program-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायरमेंट के बाद मिला सम्मान: शिक्षकों की विदाई कार्यक्रम में उठी शिक्षकों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायरमेंट के बाद मिला सम्मान: शिक्षकों की विदाई कार्यक्रम में उठी शिक्षकों की समस्याएं
Thu, 09 Sep 2021 11:00 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:00 PM IST
सार
कार्यक्रम का शुभारंभ शालिनी सोलंकी की सरस्वती वंदना से हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद् डॉ. रक्षपाल सिंह, कोल विधायक अनिल पाराशर, एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, बेसिक सहायक शिक्षा निदेशक डॉ. पूरन सिंह ने सेवानिवृत्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र भेंटकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए विदाई कार्यक्रम का आयोजन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ धनीपुर इकाई की ओर से सत्र-2017 से 2021 तक सेवानिवृत्त शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों की समस्याएं भी उठीं।
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ शालिनी सोलंकी की सरस्वती वंदना से हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद् डॉ. रक्षपाल सिंह, कोल विधायक अनिल पाराशर, एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, बेसिक सहायक शिक्षा निदेशक डॉ. पूरन सिंह ने सेवानिवृत्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र भेंटकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
जिला मंत्री मुकेश कुमार सिंह ने शिक्षकों की समस्याओं का मुद्दा उठाया। संचालन ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश सिंह व नरेंद्र सेंगर ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक मंत्री उमेश चंद, कोषाध्यक्ष हरिशंकर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह, संयुक्त मंत्री गजराज सिंह, नरेंद्र सिंह सेंगर, कामेश सिंह उत्तरा, कुमकुम सिंह, रश्मि सिंह, अर्चना सिंह, जयंती पाली, डॉ. साक्षी सिंह, लोकेश प्रताप सिंह, सत्येंद्र पाल सिंह, हरिओम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन