फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Teacher shot in broad daylight

दिनदहाड़े शिक्षक को गोली मारी

Tue, 31 Jan 2017 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Tue, 31 Jan 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
Teacher shot in broad daylight
Teacher shot in broad daylight - फोटो : Rupesh
सहरोई गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक को रास्ते में घेरकर बाइक सवार हमलावरों ने गोली मार दी। हमलावरों ने कनपटी को निशाना बनाते हुए गोली मारी थी और बाइक से शिक्षक के जमीन पर गिरते ही मरा समझकर भाग निकले। घायल शिक्षक का अलीगढ़ के प्राइवेट अस्पताल में आपरेशन कर कनपटी से गोली निकाली गई। देर रात शिक्षक की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। घायल शिक्षक के स्कूल की महिला हेडमास्टर के पुत्र और देवर के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन

बताते हैं कि थाना गोंडा के गांव सरताज नगला निवासी नाहर सिंह पुत्र गोपाल शिक्षामित्र से समायोजित होकर खैर के गांव सहरोई प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। वह परिवार सहित अलीगढ़ में बीमा नगर कालोनी में रहते हैं।
विज्ञापन

रोजाना की तरह सोमवार सुबह नौ बजे अलीगढ़ से बाइक से विद्यालय जा रहे थे। खेेड़िया झल्लू गांव के निकट बंबा की पटरी पर सामने से आ रहे बाइक सवार युवकों ने उनकी बाइक के आगे अपनी बाइक लगा दी। वह कुछ समझते इससे पहले ही हमलावर युवक ने तमंचा निकालकर गोली चला दी। वह जमीन पर गिर पड़े। कनपटी से खून बह निकला। गोली की आवाज सुनकर राहगीर पहुंच गए। सूचना पर इंस्पेक्टर जसपाल सिंह पंवार, सीओ ओपी सिंह भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर से स्कूल जाने का विवाद
घायल शिक्षक के भाई राजवीर सिंह ने लिखाई गई रिपोर्ट में कहा है कि कुछ दिन पहले नाहर सिंह का अपने स्कूल की हेडमास्टर रामरती निवासी जलाला थाना खैर से विवाद हुआ था। विवाद की वजह स्कूल में देर से पहुंचना था। रामरती के पुत्र ने नाहर सिंह को देख लेने की धमकी दी थी। हेडमास्टर रामरती के पुत्र और देवर ने ही सोमवार को नाहर सिंह पर जानलेवा हमला कर गोली मारी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed