{"_id":"5f07774b8ebc3e63ab02b28f","slug":"teacher-appointed-in-college-will-be-investigated-city-office-news-ali238243790","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब महाविद्यालयों में तैनात शिक्षकों की नियुक्ति की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब महाविद्यालयों में तैनात शिक्षकों की नियुक्ति की होगी जांच
विज्ञापन
अनामिका शुक्ला प्रकरण के बाद अब मंडल के राजकीय महाविद्यालयों एवं अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में तैनात शिक्षकों की नियुक्ति की जांच होगी। इस संबंध में संयुक्त शिक्षा निदेशक जितेंद्र कुमार मलिक ने निर्देश जारी किए हैं।
उन्होंने बताया कि एटा, कासगंज, हाथरस और अलीगढ़ जनपद में जिलाधिकारी द्वारा नामित अपर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक द्वारा नामित अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी को लेकर समिति गठित की जाएगी। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी द्वारा साप्ताहिक समीक्षा रिपोर्ट मंडलायुक्त को देनी होगी।
यह जांच समिति नियुक्ति से लेकर दस्तावेजों का सत्यापन करेगी। इधर, माध्यमिक शिक्षा विभाग के राजकीय इंटर कॉलेज और स्व वित्त पोषित इंटर कालेजों में तैनात शिक्षकों के दस्तावेज मंगाए गए हैं। बताते हैं कि कई विद्यालयों के शिक्षकों के दस्तावेज जमा भी हो गए हैं। ऐसे में पूरे जिले में तैनात माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की नियुक्ति की भी जांच हो सकती है।