{"_id":"671ec09bb1fc4aede407d0e4","slug":"tax-collector-suspended-for-cutting-fake-receipt-for-tax-collection-aligarh-news-c-2-1-ali1027-519470-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कर वसूली की काटी फर्जी रसीद, टैक्स मोहर्रिर निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कर वसूली की काटी फर्जी रसीद, टैक्स मोहर्रिर निलंबित
Mon, 28 Oct 2024 04:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Mon, 28 Oct 2024 04:07 AM IST
सार
नगर पंचायत में तैनात टैक्स मोहर्रिर ललित कुमार शर्मा ने फर्जी तरीके से प्रताप सिंह के नाम से गृहकर और जल शुल्क की रसीद काट दी है। शिकायत पर अधिशासी अधिकारी ने इसकी जांच कराई थी।
विज्ञापन
निलंबित
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कर वसूली में लापरवाही बरतने पर अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार ने टैक्स मोहर्रिर ललित कुमार शर्मा को निलंबित कर दिया है। ईओ ने टैक्स मोहर्रिर द्वारा काटी गईं रसीदों को भी निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन
कस्बा के मोहल्ला छिपैटियान निवासी मुनेश कुमार ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की थी कि नगर पंचायत में तैनात टैक्स मोहर्रिर ललित कुमार शर्मा ने फर्जी तरीके से प्रताप सिंह पुत्र ओमप्रकाश के नाम से गृहकर और जल शुल्क की रसीद काट दी है। शिकायत पर अधिशासी अधिकारी ने इसकी जांच कराई।
विज्ञापन
अभिलेखों में केवल मुनेश कुमार का ही नाम पाया गया। इस आधार पर अधिशासी अधिकारी ने प्रताप सिंह के नाम से काटी गई रसीदों को निरस्त कर दिया और टैक्स मोहर्रिर को निलंबित कर दिया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि टैक्स मोहर्रिर को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन