फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tariq murder case

बाबरी मंडी बवाल से जुड़े तारिक हत्याकांड में 5 माह बाद बहस पूरी

Thu, 30 Jun 2022 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Tariq murder case
महानगर के बाबरी मंडी में सांप्रदायिक झड़प के दौरान हुए बहुचर्चित तारिक हत्याकांड में पांच माह बाद बहस पूरी हो गई। सत्र न्यायालय में बुधवार को बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की ओर से बहस पूरी की गई। इसके बाद अदालत ने निर्णय के लिए 6 जुलाई तारीख नियत कर दी है। बचाव पक्ष की ओर से फरवरी माह से लगातार इस मुकदमे में बहस के लिए समय मांगा जा रहा था।
विज्ञापन

ऊपरकोट कोतवाली क्षेत्र में 23 फरवरी 2020 को सीएए-एनआरसी विरोधी उपद्रव की आंच बाबरी मंडी तक पहुंची थी, जहां सांप्रदायिक टकराव में तारिक नाम के युवक के गोली लगी थी। कई दिन बाद जेएन मेडिकल कॉलेज में तारिक की मौत हो गई। इस मुकदमे में भाजपा के बूथ अध्यक्ष व युवा भाजपा नेता विनय वार्ष्णेय, इलाके के ही त्रिलोकी व सुरेंद्र आरोपी बने। सभी को जेल भेजा गया। मामले में त्रिलोकी व सुरेंद्र को जमानत मिल गई। मगर विनय आज भी एटा जेल में बंद है।
विज्ञापन

इस मुकदमे में फरवरी माह में गवाही व साक्ष्य की प्रक्रिया पूरी हो गई, मगर उसके बाद से बचाव पक्ष बहस के स्तर पर अदालत से समय मांग ले रहा था। बुधवार को नियत तारीख पर बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने बहस की, जिसमें बचाव पक्ष से रामबाबू शर्मा, नीरज चौहान, हरिओम वार्ष्णेय आदि अधिवक्ता शामिल रहे। डीजीसी धीरेंद्र सिंह तोमर के अनुसार इस मामले में बहस पूरी होने पर अदालत ने अब निर्णय के लिए 6 जुलाई तारीख नियत कर दी है। बता दें कि विनय वार्ष्णेय ने जेल से ही शहर विधानसभा सीट से भाजपा के बागी के रूप में निर्दल नामांकन दाखिल किया था। हालांकि नामांकन पत्र की जांच में उसका नामांकन खारिज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed