फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Tariq who injured in communal violence died

सीएए: उपद्रव में घायल तारिक की मौत, पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फूले

Sat, 14 Mar 2020 02:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अलीगढ़ ब्यूरो
अलीगढ़ ब्यूरो Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 14 Mar 2020 02:27 AM IST
सार

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में 23 फरवरी को ऊपरकोट कोतवाली पर हुए उपद्रव के दौरान बाबरी मंडी में सांप्रदायिक टकराव में गोली लगने से घायल मो. तारिक की शुक्रवार रात 9.05 बजे मौत हो गई। उसका 20 दिन से जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था।
 

विज्ञापन
Aligarh: Tariq who injured in communal violence died
तारिक - फोटो : अमर उजाला (सिटी ऑफिस)

विस्तार

मौत की सूचना के बाद पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। कुछ ही देर में मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी के बाहर अधिकारियों व फोर्स की हलचल बढ़ गई। देर रात समाचार लिखे जाने तक पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू करा दी गई थी। इधर, इस खबर के बाद बाबरी मंडी सहित शहर के अन्य इलाकों में जबरदस्त तनाव के हालात थे। सुरक्षा की दृष्टि से यलो स्कीम लागू कर शहर को 25 सेक्टरों में बांट दिया गया है और जिले के पांचों एसडीएम स्पेशल मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


होली की शाम को ही तारिक की हालत बिगड़ गई थी और ब्रेन में क्लॉटिंग के चलते उसे 10 मार्च से वेंटिलेटर पर रख दिया गया था। शुक्रवार को जुमे का दिन सकुशल बीत गया। लेकिन रात करीब नौ बजे तारिक की तबियत बिगड़ गई। 9.05 बजे उसकी मौत हो गई। इसके बाद मेडिकल कॉलेज एडीएम सिटी, एसपी सिटी, एसपी क्राइम, एसपी यातायात, सिटी मजिस्ट्रेट आदि पुलिस बल के साथ पहुंच गए थे। देर रात जेएन मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एच हारिश ने तारिक की मौत की पुष्टि की है।
विज्ञापन


बाबरी मंडी की घटना में जख्मी तारिक को शुक्रवार देर रात जेएन मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित कर दिया गया है। पंचायतनामा व पोस्टमार्टम आदि की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। शहर में हालात व तनाव को देखते हुए यलो स्कीम लागू कर पुलिस बल व मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं - मुनिराज जी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed