{"_id":"68e2959f33e88b1f5b08a618","slug":"tappal-inspector-dies-after-being-hit-by-a-loader-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Accident: बाइक में लोडर ने मारी टक्कर, टप्पल के दरोगा की मौत, आठ माह की गर्भवती है पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Accident: बाइक में लोडर ने मारी टक्कर, टप्पल के दरोगा की मौत, आठ माह की गर्भवती है पत्नी
Sun, 05 Oct 2025 09:28 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 05 Oct 2025 09:28 PM IST
सार
राहुल चौधरी की शादी बीते नवंबर 2024 में हुई थी, और उनकी पत्नी रीनम (जो एक डिग्री कॉलेज में प्रोफेसर हैं) आठ माह की गर्भवती हैं। पिताजी ओमपाल सिंह की कोरोना काल के दौरान मृत्यु हो गई थी। राहुल चौधरी 2023 बैच में पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे।
विज्ञापन
मृतक दरोगा राहुल चौधरी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के थाना टप्पल में तैनात 33 वर्षीय दरोगा राहुल चौधरी की 5 अक्तूबर दोपहर अलीगढ़-पलवल मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दुर्घटना के समय बाइक सवार दरोगा को लोडर वाहन ने टक्कर मार दी। हालांकि आनन-फानन दरोगा को अस्पताल पहुंचाया गया। मगर मृत घोषित कर दिया गया। वे मुजफ्फरनगर के रहने वाले थे। खबर पर परिजन भी अलीगढ़ के लिए रवाना हो लिए थे। अब 6 अक्त्तूबर को उनकी अंत्येष्टि पूर्ण पुलिस सम्मान के साथ पैतृक गांव में की जाएगी।
विज्ञापन
थाना टप्पल में तैनात राहुल चौधरी करीब पांच दिन पूर्व शहर के बन्ना देवी थाने से स्थानांतरित होकर आए थे। दोपहर करीब 1:30 बजे अलीगढ़-पलवल मार्ग पर स्थित एक होटल पर खाना खाने जा रहे थे, उन्होंने होटल पर रुकने के लिए यू-टर्न लिया, तभी अलीगढ़ की ओर से तेज गति और लापरवाही से आ रहे एक लोडर वाहन मैजिक ने उनकी निजी बुलट बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल दरोगा को तत्काल उपचार के लिए जेवर स्थित कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान करीब 3:30 बजे उनकी मृत्यु हो गई। सीओ खैर वरुण कुमार के अनुसार परिवार पहुंच गया है। पुलिस लाइन में अंतिम विदाई के बाद शव गांव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
पिछले साल हुई थी राहुल चौधरी की शादी
मामा सत्यवीर सिंह और थाना पुलिस ने बताया कि राहुल चौधरी मूल रूप से जनपद मुजफ्फरनगर के ग्राम मुंडभर थाना भूरा कलां के रहने वाले थे। वह तीन बहनों के बाद सबसे छोटे भाई थे, उनकी शादी बीते नवंबर 2024 में हुई थी, और उनकी पत्नी रीनम (जो एक डिग्री कॉलेज में प्रोफेसर हैं) आठ माह की गर्भवती हैं। पिताजी ओमपाल सिंह की कोरोना काल के दौरान मृत्यु हो गई थी। राहुल चौधरी 2023 बैच में पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे।
विज्ञापन
पुलिस महकमे में शोक की लहर
दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसआई राहुल चौधरी के परिजन अस्पताल और टप्पल थाना परिसर पहुंचे, उनकी मौत की खबर से पुलिस विभाग में शोक छा गया। क्षेत्राधिकारी (खैर) वरुण कुमार समेत अन्य आलाधिकारी भी अस्पताल पहुंचे, सभी पुलिसकर्मियों की आंखें नम दिखाई दीं। टप्पल थाना प्रभारी अरुण कुमार ने एसआई के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मामा सत्यवीर सिंह की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। हादसे के बाद लोडर वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश में जुट गई है।