फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tantrik molested mother and daughter

हवसी तांत्रिक: मां-बेटी से की छेड़छाड़, बोला-संबंध बनाओगी तब ही बनेगी मिट्टी की ईंट सोने की, 30 हजार डकारे

Fri, 06 Jun 2025 12:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 06 Jun 2025 12:09 PM IST
सार

महिला अकेली घर में सो रही थी। पति काम पर गए थे। तभी तांत्रिक आ गया और छेड़छाड़ करते हुए संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। बोला, मिट्टी की ईंट सोने की ईंट में तभी बदलेगी जब शारीरिक संबंध बनाएगी। विरोध पर उसे डराया- धमकाया गया कि अगर बात नहीं मानी तो अपनी तांत्रिक विद्या से उसे व परिवार को खत्म कर देगा।

विज्ञापन
Tantrik molested mother and daughter
तांत्रिक द्वारा घर में किया गया तंत्र - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में थाना देहलीगेट क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक तांत्रिक पर परिवार को गुमराह कर घर में रहने और महिला और उसकी नाबालिग बेटी से छेड़खानी कर संबंध बनाने को डरा-धमकाकर दबाव बनाने का आरोप है। पीड़ित पक्ष ने आरोपी तांत्रिक को पकड़कर पुलिस को साैंप दिया है।

विज्ञापन


एक मोहल्ला निवासी महिला के अनुसार 30 मई को उसके पति काम पर गए हुए थे। रास्ते में उन्हें अचलताल के पास एक व्यक्ति मिला। जिसने खुद का परिचय गुलशन लोधी के रूप में बताया और कहा कि वह तांत्रिक है। जादू- टोना कर परेशान लोगों की समस्याएं दूर करता है। पति को कहा कि तुम मुझे परेशान दिख रहे हो। मैं तुम्हारी सारी परेशानी दूर कर दूंगा। यह कहकर गुलशन ने पति को भ्रमित कर लिया और घर आ गया। जहां उसने जादू- टोना शुरू कर दिया और कहा कि मैं मिट्टी की ईंट को सोने की ईंट बना दूंगा। फिर पूजा सामग्री मंगवाई। 
विज्ञापन


आरोप है कि धीरे- धीरे वह 30 हजार रुपये ले चुका है। महिला का आरोप है कि तीन जून को दोपहर में वह अकेली घर में सो रही थी। पति काम पर गए थे। तभी तांत्रिक गुलशन आ गया और छेड़छाड़ करते हुए संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। बोला, मिट्टी की ईंट सोने की ईंट में तभी बदलेगी जब शारीरिक संबंध बनाएगी। विरोध पर उसे डराया- धमकाया गया कि अगर बात नहीं मानी तो अपनी तांत्रिक विद्या से उसे व परिवार को खत्म कर देगा। इससे वह भयभीत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर 5 जून सुबह उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी संग तांत्रिक गुलशन अश्लील हरकतें व छेड़खानी करने लगा। बेटी के शोर मचाने पर वह माैके पर पहुंची और उसके चंगुल से बचाया। एएसपी मयंक पाठक ने बताया कि मामले में पकड़े गए कथित तांत्रिक से पूछताछ कर लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed