फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tanker paused father and son to bike rider, death

टैंकर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंदा, मौत

Fri, 01 Dec 2017 02:13 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Fri, 01 Dec 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
Tanker paused father and son to bike rider, death
पिता पुत्र की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर लगी भीड़।  - फोटो : अमर उजाला
महानगर के जीटी रोड इलाके में धनीपुर मंडी के सामने गुरुवार तड़के दूध के टैंकर की चपेट में आए बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटना कर भागे टैंकर को छेरत के पास चालक सहित दबोच लिया। 
विज्ञापन


गांधी पार्क की कुंवर नगर कॉलोनी निवासी ऋषिपाल उर्फ पप्पू (32 वर्ष) पुत्र रामबाबू गांधीपार्क बस स्टैंड के पास एक चिकित्सक के यहां कंपाउंडर था। वह अपनी बाइक से 9 साल के बेटे मनीष के साथ धनीपुर मंडी सब्जी लेने गया था। मंडी के सामने बौनेर की ओर से आते दूध के  टैंकर ने बाइक को रौंद दिया। ऋषिपाल और मनीष की मौके पर ही मौत हो गई। ऋषिपाल ने अपने पीछे पत्नी के अलावा दो बच्चे बेटी खुशी (6 वर्ष) व बेटे गुलशन (3 वर्ष) को बिलखते छोड़ा है। परिजनों ने बताया कि 28 नवंबर को ऋषिपाल के भाई सोनू की शादी थी और घर में खुशी का माहौल था। जैसे ही इस दुर्घटना की खबर उसके परिजनों कोे मिली तो वहां करुण कंद्रन मच गया और खुशी का माहौल मातम में बदल गया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है। इधर, थोड़ी देर बाद चेकिंग के दौरान पुलिस ने टैंकर को चालक सोमपाल सहित छेरत पर पकड़ लिया। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जहां एक साथ दो शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


सिर पटक-पटक कर रोया मनोज, नहीं सुनी किसी ने
जिस दूध के टैंकर से एक्सीडेंट होना बताया है, उस टैंकर के चालक सोमपाल के बड़े भाई मनोज ने इस आरोप को झूठा करार दिया है। उसने तमाम तर्क दिए। मगर पुलिस ने एक न सुनी। मनोज ने बताया कि उसका भाई अपने हाथ पर टैंकर लेकर आ रहा था, जबकि एक्सीडेंट दूसरी साइड पर हुआ है। घटना स्थल के पास पेट्रोल पंप का सीसीटीवी भी चेक किया जा सकता है। उसके भाई को बेवजह साजिश के तहत एक्सीडेंट में दो मौतों के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे पर दिव्यांग को कैंटर ने टक्कर मारी, घायल
अलीगढ़। लोधा इलाके में हाईवे पर बाइक सवार दिव्यांग को कैंटर ने टक्कर मारकर दी। गंभीर अवस्था में घायल को मेडिकल मेें भर्ती करा दिया है। टप्पल के जरतोली निवासी रवि कुमार पुत्र चौहान सिंह दिव्यांग है। वह बाइक द्वारा अलीगढ़ से घर जा रहा था। लोधा हाईवे पर कैंटर ने टक्कर मार दी। वह घायल हो गया। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी कर घायल को मेडिकल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed