फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Talent will come out of the grand game organized in the village: Chetan

गांव में भव्य खेल आयोजन से निकलेंगी प्रतिभाएं: चेतन

Fri, 14 Dec 2018 01:39 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Fri, 14 Dec 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
Talent will come out of the grand game organized in the village: Chetan
खेल मंत्री चेतन चौहान। - फोटो : Amar Ujala
 जिला ओलंपिक एसोसिएशन के निर्देशन में मानव संकल्प वेलफेयर सोसाइटी व ग्रैब्रियल मोशन पिक्चर प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में राधेश्याम शर्मा की स्मृति में अलीगढ़ खेल रत्न सम्मान समारोह, कबड्डी व कुश्ती प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन



गुरुवार को केशोपुर जोफरी लहसरा स्थित मैदान पर प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के खेल व युवा कल्याण मंत्री चेतन चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि जंगल में, वीरान में, गांव में खेलों का आयोजन काबिले तारीफ है। खेल आयोजन गांव में हो रहा है। यही सोच योगी सरकार की भी है। 
विज्ञापन




आयोजक अधिवक्ता गीतांजलि शर्मा योगी सरकार के मिशन में मदद कर रही हैं। सबसे बड़ी बात गीतांजलि अपने पिताजी की याद में खेल आयोजन करा रही हैं, वह सराहनीय है। इस गांव से भी खिलाड़ी निकलेंगे। इनके अलावा दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ठा. रघुराज सिंह, विशिष्ट अतिथि एडीएम सिटी एसबी सिंह ने विचार व्यक्त किए। संचालन संचालन हिमांशु गुप्ता व भगत सिंह बाबा ने किया। उधर, गांव में ही गीतांजलि शर्मा के माता-पिता की समाधि भी स्थापित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



ओलंपिक संघ के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय ने फोन के जरिये कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों से कहा कि जल्द ही अलीगढ़ को यूपी ओलंपिक गेम्स कराने की जिम्मेदारी मिलेगी। 
समारोह में ये रहे मौजूद 
शिक्षाविद् डॉ. रक्षपाल सिंह, उप क्रीड़ा अधिकारी अश्वनी कुमार त्यागी, भाजपा के वरिष्ठ नेता अन्नू आजाद, गैब्रियल मोशन पिक्चर प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर मनोज शर्मा, हरदुआगंज स्थित अग्रसेन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. एसडी रावत, रविकर आर्य, पंकज धीरज, मुजाहिद असलम, विनीत यादव, बांके बिहारी आदि।


इन्हें मिला सम्मान 
मुख्य अतिथि खेल मंत्री चेतन चौहान ने लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड कबड्डी के राष्ट्रीय खिलाड़ी मोहम्मद अली, खेल पत्रकार अलीगढ़ रत्न सम्मान खेल पत्रकार इकराम वारिस, गौरव दुबे को दिया। इनके अलावा स्कूलों को खेलों में बढ़ावा देने वाले ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल श्याम कुंतेल, जेडी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. पायल सिंह, शहीद ठा. दलवीर सिंह, जोगेंद्र पहलवान, गिर्राज सिंह, नीरज नौलखा, विवेक चौधरी, मोहम्मद अली, अजब सिंह फौजी, देवी राम शर्मा, हिम्मत चौधरी, मदनलाल शर्मा, चौधरी महावीर सिंह, तुला राम, नरपत सिंह, अजय राज, भीष्म पाल सिंह, जगदीश कुमार शर्मा, सूरज पाल सिंह, पन्नालाल शर्मा, बिल्लू, नवीन बिट्टू, सोहन पहलवान, दिनेश राघव आदि।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed