{"_id":"6a969d721ca7640a1f063a4b","slug":"amu-land-dispute-march-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू: यूनिवर्सिटी बचाओ के नारों के साथ निकला मार्च, शताब्दी गेट पर धक्का-मुक्की और नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू: यूनिवर्सिटी बचाओ के नारों के साथ निकला मार्च, शताब्दी गेट पर धक्का-मुक्की और नोकझोंक
Tue, 01 Sep 2026 03:10 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 01 Sep 2026 03:10 PM IST
सार
मार्च में शामिल छात्र पहले लाइब्रेरी की ओर जाना चाहते थे, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें वहां प्रवेश करने से रोक दिया। इस दौरान काफी बहस भी हुई। इसके बाद छात्र शताब्दी गेट के रास्ते राइडिंग क्लब की ओर बढ़े। गेट पर सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया, जिसके बाद मौके पर कुछ देर तक गहमागहमी रही।
विज्ञापन
एएमयू बचाओ के पोस्टर लेकर मार्च निकालते छात्र
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
एएमयू की राइडिंग क्लब वाली जमीन को लेकर मंगलवार को छात्रों ने लाइब्रेरी कैंटीन से राइडिंग क्लब तक मार्च निकाला। छात्र राइडिंग क्लब पहुंचकर प्रदर्शन करना चाहते थे, लेकिन उन्हें शताब्दी गेट पर रोक दिया गया। इस दौरान छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र नेता सलमान गौरी ने कहा कि यूनिवर्सिटी की जमीन बचाने के लिए छात्र मार्च निकाल रहे हैं। इसे किसी भी स्थिति में जाने नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद नवेद खान ने बताया कि छात्रों ने यूनिवर्सिटी की जमीन को लेकर मार्च निकाला था। वह राइडिंग क्लब जाना चाहते थे, लेकिन उन्हें शताब्दी गेट पर रोककर उनका ज्ञापन ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन