फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Taking a selfie by the riverside in pleasant weather proved costly; a young man was swept away.

Aligarh News: सुहाने मौसम नदी किनारे सैल्फी लेना पड़ा भारी, बह गया युवक

Fri, 14 Aug 2026 02:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Taking a selfie by the riverside in pleasant weather proved costly; a young man was swept away.
सुहाने मौसम में नदी किनारे सैल्फी लेनाोक युवक को भारी पड़ गया। बृहस्पतिवार की शाम को शाम को परिजनों के सामने युवक नदी में बह गया। युवक के पानी में डूबते ही चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को तलाशी अभियान में लगाया, लेकिन युवक का कहीं पता नहीं चल सका। पुलिस ने एसडीआरएफ टीम बुलाई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि अलीगढ़ शहर के थाना देहलीगेट क्षेत्र के मोहल्ला भुजपुरा निवासी युवक मारूफ (20) पुत्र शकील अपनी बहन मायरा तथा बहनोई और अन्य बहनों मुस्कान, इलमा, आरिश एवं मामा की बेटी खुशनुमा व उसके पति जुबैर के साथ बृहस्पतिवार की सुबह दो बाइकों पर सवार होकर अलीगढ़ से बुलंदशहर जिले के थाना छतारी क्षेत्र में स्थित बन्नेर शरीफ गया था। वहां से अलीगढ़ लौटने पर शाम करीब पांच बजे सभी लोग सुमेरा झाल पर रुक गए। अपर गंग नहर पर सेल्फी लेने लगे तभी युवक मारूफ पैर फिसलने से पानी में डूबने लगा।
विज्ञापन

परिजनों की चीख-पुकार सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर थानाध्यक्ष धीरज कुमार मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों को नहर में उतारा। काफी देर तक चले तलाशी अभियान के बाद भी युवक का पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम को सूचना दे दी गई है। टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है। परिजनों ने बताया है कि मारूफ के दो भाई तीन व बहनें हैं। वह घर में ही तालों पर पॉलिश करने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed