फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Take more than 20 thousand cash and keep the evidence together

20 हजार से अधिक नकद लेकर चलें तो सबूत रख लें साथ

Fri, 15 Mar 2019 01:50 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 15 Mar 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
Take more than 20 thousand cash and keep the evidence together
cash
लोकसभा चुनाव 2019 की आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। इसी के साथ ज्यादा मात्रा में नकदी लेकर चलने वालों की जांच पड़ताल भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


इस बारे में आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 20 हजार रुपये से अधिक का नकद लेन देन प्रतिबंधित है ऐसे में इससे ज्यादा की रकम साथ लेकर न चलें। अगर यह रकम लेकर चल रहे हैं तो उसके स्रोत के साक्ष्य के रूप में कागजात अपने साथ रखें। जिसमें बैंक पास बुक, बैंक स्टेटमेंट, एटीएम की रसीद, पैसे देने वाले से उसके साक्ष्य जरूर ले लें।

यथासंभव ई ट्रांजेक्शन ही करें। अगर घर में शादी ब्याह या मांगलिक कार्य हो तो भुगतान घर पर ही बुलाकर दें। या मांगलिक कार्य से संबंधित कार्ड या अन्य कोई सबूत साथ रखें। मरीज साथ ले जा रहे हों तो उसके इलाज के कागज साथ रखें। अगर बाहर का कोई कारोबारी अलीगढ़ में नकदी सहित पकड़ा जाता है तो उसका केस उससेसंबंधित जिले में भेजा जाएगा, जहां का वह मूल आयकरदाता है।
विज्ञापन


-20 हजार से अधिक की नकदी पकड़े जाने पर पहले स्ट्रैटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी जांच पड़ताल करेंगे। ज्यादा नकदी होने पर आयकर अधिकारियों को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पुलिस या प्रशासनिक अधिकारी केवल फोन कर आयकर अधिकारियों को नहीं बुला सकते हैं, इसके लिए ई-मेल, व्हाट्स एप या लिखित सूचना देनी जरूरी हैे।
-पुख्ता सूचना होने पर आयकर अधिकारी सीधे अपने स्तर पर भी नकद की बड़ी रकम के लेन देन पर कार्रवाई करेंगे। जिसमें रकम सीज हो जाएगी।


मोटी नकदी की धरपकड़ को आयकर विभाग की सात टीमें तैनात
लोकसभा चुनाव 2017 में मोटी नकदी पर शिकंजा कसने के लिए आयकर विभाग आगरा सेक्टर के अंतर्गत आने वाले चौदह जिलों में अलग अलग टीम लगाई गईं हैं। इन टीमों की निगरानी डिप्टी डायरेक्टर इन्कम टैक्स इंवेस्टीगेशन अधिकारी (डीडीआईटी) करेंगे। इन जिलों में अलीगढ़ आयकर रेंज और आगरा आयकर रेंज के सात-सात जिले हैं। जिसमें अलीगढ़ रेंज में हाथरस, एटा, कासगंज, कन्नौज, फरुर्खाबाद, मैनपुरी आता है। आगरा रेंज में इटावा, झांसी, ललितपुर, मथुरा, फीरोजाबाद और औरैया है।
आयकर अलीगढ़ कार्यालय के अनुसार अलीगढ़ और हाथरस में डीडीआईटी राधेश्याम के नेतृत्व में दो टीमें काम करेंगी। अलीगढ़ में आयकर अधिकारी जांच दुर्गेश कुमार सिंह, अश्विनी कुमार मल और अवधेश राघव रहेंगे। इसके साथ ही हाथरस में आयकर अधिकारी जांच गिरिराज प्रसाद शर्मा, अतुल चतुर्वेदी, विर्भव सत्यार्थी जांच पड़ताल करेंगे।
डीडीआईटी युवराज मलिक के नेतृत्व में मैनपुरी, एटा और कासगंज में तीन टीमें लगाई गई हैं। जिसमें मैनपुरी में आयकर अधिकारी जांच बृजेश कुमार केसरवानी, दिनेश कुमार और छतर सिंह पाल रहेंगे। एटा में आयकर अधिकारी रामजी मीणा, युगपाल श्रीवास्तव, वकील अहमद को लगाया गया है। कासगंज में सोहन लाल, राम दास, एके श्रीवास्तव को तैनात किया गया है।

डीडीआईटी योगेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में फरुर्खांबाद और कन्नौज में दो टीमें सक्रिय रहेंगी। जिसमें फरुर्खाबाद में आयकर अधिकारी जांच अतुल खन्ना, आशीष कुमार अग्निहोत्री, शंकर सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कन्नौज में आयकर अधिकारी जांच प्रकाश अवस्थी, आशीष सक्सेना, सर्वेश कुमार गुप्ता काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed