फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Table Tennis: Agra defeated Aligarh in the semi-finals

टेबल टेनिस : सेमीफाइनल में आगरा ने अलीगढ़ को हराया

Mon, 19 Dec 2022 08:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Table Tennis: Agra defeated Aligarh in the semi-finals
राज्यस्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में खेलतीं खिलाड़ी। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में राज्यस्तरीय सीनियर पुरुष व महिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता के फाइनल में लखनऊ और आगरा की टीम पहुंच गई। टीम चैंपियनशिप का फाइनल सोमवार को खेला जाएगा। प्रतियोगिता में एकल, युगल और युगल मिश्रित मैच खेले जा रहे हैं।
विज्ञापन

पहले सेमीफाइनल में लखनऊ ने प्रयागराज को हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में आगरा ने अलीगढ़ को शिकस्त देकर फाइनल का टिकट कटाया। आगरा और लखनऊ के बीच फाइनल मुकाबला होगा। प्रतियोगिता में मुरादाबाद, आगरा, मिर्जापुर, लखनऊ, कानपुर, सहारनपुर, अयोध्या, अलीगढ़, बरेली, प्रयागराज, गोरखपुर मंडल से करीब 150 खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन एडीएम सिटी मीना राणा ने किया। प्रतियोगिता का समापन 20 दिसंबर को होगा। डेफ ओलंपिक गेम्स-2017 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वालीं लखनऊ की अर्चना पांडेय और भारत अंडर-19 में तीसरी रैंक हासिल करने वाले लखनऊ के दिव्यांश श्रीवास्तव का स्वागत किया गया। इस अवसर पर टेबल टेनिस संघ के संरक्षक विवेक बंसल, जिला क्रीड़ा अधिकारी राम मिलन, उप क्रीड़ा अधिकारी अश्विनी त्यागी, सचिव सर्वेश कुमार, सुशील कुमार, नावेद, कल्पना चौधरी, अर्जुन सिंह फकीरा, शमशाद निसार आजमी, विकास चौहान आदि मौजूद रहे। संचालन उप क्रीड़ा अधिकारी विजय सिंह ने किया।
विज्ञापन

कामनवेल्थ में पदक जीतना है : दिव्यांश
भारत अंडर-19 में तीसरी रैंक हासिल करने वाले लखनऊ के दिव्यांश श्रीवास्तव ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता पुरुष में टॉप-16 में जगह बनाना है। यूपी की तरफ से कैडेट, सब जूनियर, जूनियर, यूथ और पुरुष वर्ग के चैंपियन दिव्यांश ने कहा कि कामनवेल्थ में पदक जीतना उनका सपना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओलंपिक में पदक जीतना है : अर्चना
डेफ ओलंपिक गेम्स-2017 व 2021 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वालीं लखनऊ की अर्चना पांडेय ने कहा कि उनका सपना में ओलंपिक में पदक जीतना है। वह दो बार भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं, लेकिन पदक नहीं मिल पा रहा है। मेहनत करके पदक जीतना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed