फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Taarik family support police for peace and harmony in aligarh.

अलीगढ़ शहर में अमन का सहायक बना तारिक के परिवार का सहयोग

Sun, 15 Mar 2020 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Taarik family support police for peace and harmony in aligarh.
डा. प्रीतिंदर सिंह। डीआईजी - फोटो : CITY OFFICE
डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने तारिक की मौत के बाद बने हालात को लेकर तारिक के पिता मुनव्वर और परिवार के सहयोग को शहर के अमन में सबसे बड़ा सहायक बताया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए पुलिस प्रशासन परिवार का आभारी है। उनके सहयोग ने शहर में अमन कायम रखने में सबसे बड़ी मदद की है। डीआईजी ने कहा कि पूरे मामले से शासन को अवगत कराया गया है। अभी शहर में फोर्स की तैनाती बरकरार रहेगी और खुराफातियों को किसी तरह का मौका नहीं दिया जाएगा। धीरे-धीरे शहर के हालात सुधरने पर फोर्स को हटाया जाएगा।
विज्ञापन

डीआईजी ने बताया कि शुक्रवार रात हुए घटनाक्रम के बाद लगातार अधिकारियों के साथ मिलकर वह शहर में अमन को लेकर प्रयासरत रहे। शासन स्तर पर डीजीपी व अन्य अधिकारियों से कोआर्डिनेट कर रहे थे। इस दौरान रात भर के प्रयास के बाद जो संभव हुआ है, उसमें तारिक के परिवार का सहयोग रहा है।
विज्ञापन

मृतक तारिक के पिता मुनव्वर खान ने कहा कि विनय वार्ष्णेय के अलावा अन्य दोषियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। साथ ही इन पर एनएसए भी प्रशासन लगाए। एसएसपी से मिलने मुनव्वर खान गए थे। इनके साथ अन्य लोग भी थे। मांग की गई कि खटीकान मोहल्ले में गौरव के परिजनों को जिस तरह से मुआवजा दिया गया था, वैसे ही तारिक के परिजनों को दिया जाए। साथ ही एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed