{"_id":"6aaf663855b539fe3305a7a7","slug":"swine-flu-cases-rise-in-aligarh-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: स्वाइन फ्लू का कहर जारी, तीन नए मरीज मिले, अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या 68 पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: स्वाइन फ्लू का कहर जारी, तीन नए मरीज मिले, अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या 68 पहुंची
Sun, 20 Sep 2026 10:21 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 20 Sep 2026 10:21 AM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की निगरानी और जांच करा रहा है, अच्छी बात यह है कि जिले में अब तक स्वाइन फ्लू से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू के लक्षण
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
अलीगढ़ जिले में स्वाइन फ्लू का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को तीन नए मरीज मिलने के बाद जिले में अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या 68 पहुंच गई है। इनमें 55 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। चार मरीजों का घर पर उपचार चल रहा है। अन्य नौ मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
सीएमओ आरएन सिंह ने बताया कि शनिवार तक जिले में 232 आरटी-पीसीआर जांच कराई जा चुकी हैं। इनमें 68 मामले पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 55 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की निगरानी के साथ आवश्यकतानुसार जांच और उपचार करा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि संक्रमण से बचाव के लिए अब तक 103 लोगों का टीकाकरण कराया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्थिति पर लगातार नजर रख रही हैं और जरूरत के अनुसार जांच, उपचार व चिकित्सकीय निगरानी की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन