फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sweet sellers happy with discounts on Sunday

रविवार को छूट से मिष्ठान विक्रेताओं में खुशी

Sun, 02 Aug 2020 02:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Sweet sellers happy with discounts on Sunday
रक्षाबंधन पर प्रशासन द्वारा रविवार को दुकानें खोलने की अनुमति देने से मिष्ठान विक्रेताओं ने राहत की सांस ली है। सभी ने जिला प्रशासन के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि दो दिन दुकानें खुलने से सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कराने में आसानी होगी। विक्रेताओं का कहना है कि कोरोना संक्रमण के चलते मिठाई की बिक्री 50 फीसदी कम हुई है।
विज्ञापन

विकास स्वीट्स के स्वामी नकुल वडेरा ने कहा कि रविवार को मिठाई की दुकानें खोलने का आदेश देकर प्रशासन ने सराहनीय काम किया है। इससे ग्राहकों को ताजा घेवर एवं अन्य मिठाइयां मिल सकेंगी। सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का अनुपालन कराना भी आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

कुंजीलाल मिष्ठान भंडार के स्वामी मुदित गोयल ने कहा कि यह अच्छा निर्णय है। यदि लॉकडाउन के चलते रविवार को भी मिठाई की दुकानें बंद रहती तो उस सोमवार को दुकानदारों के साथ ग्राहकों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ता। सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने के लिए होम डिलीवरी सुविधा भी कर रखी है। व्हाट्सएप नंबर जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्रवाल स्वीट्स के आशीष अग्रवाल का कहना है कि कुछ नहीं से कुछ तो भला है। रक्षाबंधन वाले दिन अक्सर दोपहर 12 बजे तक का मुहूर्त होता है। दुकान सुबह 9 बजे खुलती तो मात्र 3 घंटे में ग्राहकों को कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता। वैसे भी कोरोना के चलते पिछले साल की तुलना में इस साल 50 फीसदी दुकानदारी कम है।

रिद्धि सिद्धि स्वीट्स के स्वामी सुभाष सिंह ने बताया कि उन्होंने हाल ही में मिठाई की दुकान खोली है। यदि रक्षाबंधन जैसे त्योहार पर मात्र सोमवार को दुकानें खोलने को मिलती है तो उन्हें घाटा सहन करना पड़ता। सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए उन्होंने दुकान में मास्को सैनिटाइजर की व्यवस्था की है। यही नहीं व्हाट्सएप नंबर जांच जारी कर होम डिलीवरी की सुविधा भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed