फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Swachhata Pakhwada celebrated in Economics Department of AMU

AMU: अर्थशास्त्र विभाग में मना स्वच्छता पखवाड़ा, ली सफाई की प्रतिज्ञा, हुईं इंट्रा यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताएं

Thu, 28 Sep 2023 08:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 28 Sep 2023 08:59 PM IST
सार

स्वच्छता पखवाड़े की शुरूआत छात्रों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता प्रतिज्ञा दिलाकर की गई। अध्यक्ष प्रो शहरोज आलम रिज़वी  ने कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। संकाय सदस्यों  ने विभाग में स्वच्छता अभियान भी चलाया। छात्र-छात्राओं को प्लास्टिक प्रदूषण, एक उपयोग प्लास्टिक और माइक्रोप्लास्टिक पर वृतचित्र फिल्मों की लाइव स्ट्रीमिंग दिखाई गई।

विज्ञापन
Swachhata Pakhwada celebrated in Economics Department of AMU
अध्यक्ष प्रो शहरोज आलम रिज़वी संबोधित करते हुए - फोटो : स्वयं

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अर्थशास्त्र विभाग ने आजादी का अमृत महोत्सव व जी 20 प्रेसीडेंसी के तहत स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया। जिसमें स्वच्छता प्रतिज्ञा के साथ-साथ इंट्रा यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने वृत्तचित्र फिल्मों  की लाइव स्ट्रीमिंग में शिरकत की।

विज्ञापन


संबोधन

एएमयू के अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो शहरोज आलम रिज़वी के निर्देशन में 1 से 15 सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया। स्वच्छता पखवाड़े की शुरूआत छात्रों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता प्रतिज्ञा दिलाकर की गई। अध्यक्ष प्रो शहरोज आलम रिज़वी  ने कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। संकाय सदस्यों  ने विभाग में स्वच्छता अभियान भी चलाया। छात्र-छात्राओं को प्लास्टिक प्रदूषण, एक उपयोग प्लास्टिक और माइक्रोप्लास्टिक पर वृतचित्र फिल्मों की लाइव स्ट्रीमिंग दिखाई गई।
विज्ञापन


सीनियर प्रोफेसर

पखवाड़ा के अंतर्गत ऑनलाइन इंट्रा यूनिवर्सिटी पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन  प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। जिसमें विवि के कई विभागों से छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। 16 सितंबर को पुरस्कार वितरण किया गया, जिसमें संकाय सदस्यों ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम की सहसंयोजिका डॉ शिरीन रईस ने पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंटर यूनिवर्सिटी पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में सामिया नाज प्रथम, शागिल हुसैन द्वितीय,  मरियम टी जैदी व फातिमा खान तृतीय, हुदा जमील को सांत्वना पुरस्कार जीता। इंटर यूनिवर्सिटी स्लोगन प्रतियोगिता में काशिफ इम्तियाज प्रथम, रेहान अहमद हमीदी व अशमिल शास अहमद द्वितीय, मो अमजद तृतीय, जुबैर अहमद ने सांत्वना पुरस्कार जीता।

समूह चित्र

एएमयू के अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो शहरोज आलम रिज़वी ने कहा कि मानव पूंजी को बढ़ाने के लिए स्वस्थ जीवन बहुत जरूरी है, जो देश के आर्थिक विकास की दर को तेज करने के लिए महत्वपूर्ण है और सरकार द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा की यह पहल इस लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। स्वच्छ भारत अभियान से देश की अर्थव्यवस्था को बहुत लाभ होगा, जैसे देश में स्वच्छता से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश बढ़ेगा आदि।

लाइव स्ट्रीमिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed