फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   SV college got B plus grade after eight years

एसवी कॉलेज को आठ साल बाद मिला बी प्लस ग्रेड

Thu, 25 Mar 2021 01:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
SV college got B plus grade after eight years
श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय। - फोटो : CITY OFFICE
राजा तिवारी
विज्ञापन

शहर के जाने माने तीन अशासकीय डिग्री कॉलेजों में शुमार श्री वार्ष्णेय कॉलेज को आखिरकार आठ साल बाद नैक का बी प्लस ग्रेड मिल गया है। इससे पहले वर्ष 2007 में मिले बी प्लस प्लस ग्रेड की अवधि मार्च 2012 में समाप्त हो गई थी। इसके बाद कई प्राचार्य बदले, लेकिन महाविद्यालय को ग्रेड नहीं दिला पाए। आठ साल बाद 2021 में प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार वार्ष्णेय ने निरीक्षण कराकर इसका श्रेय अपने नाम कर लिया है। अब कॉलेज के सभी विभागों में शोध, शैक्षिक व विकास कार्यों को गति मिलेगी।
बता दें कि राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की टीम अपने निरीक्षण के आधार पर जो ग्रेड जारी करती है। इसी ग्रेड के आधार पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ग्रांट जारी करती है। जिनके पास ग्रेड नहीं होता, उन्हें अनुदान जारी नहीं होता है। फरवरी 2021 में एसवी कालेज में प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार वार्ष्णेय ने नैक की टीम से दो दिवसीय निरीक्षण करवाया। यहां पढ़ाई-लिखाई, इफ्रांस्ट्रक्चर, खेलकूद, सामाजिक सरोकार, सांस्कृतिक गतिविधियां तथा अन्य व्यावसायिक शिक्षा के स्तर और विद्यार्थियों को दिए जाने वाले माहौल का नैक की टीम ने बारीकी से निरीक्षण किया। इतना ही नहीं, कॉलेज के सभी विभागों में पहुंचकर दस्तावेजों के रखरखाव तक की जानकाली ली गई थी। निरीक्षण के बाद ग्रेड जारी कर दिया गया है। कॉलेज को बी प्लस ग्रेड मिला है। इस पर प्राचार्य व अन्य शिक्षकों ने हर्ष जताया है।
विज्ञापन

टीकाराम पर बी और डीएस कॉलेज के पास बी प्लस प्लस है ग्रेड
अलीगढ़। श्री टीकाराम कन्या महाविद्यालय में 2018-19 में नैक का निरीक्षण हुआ था। इसके बाद विद्यालय को पांच साल के लिए बी ग्रेड दिया गया है। वहीं डीएस कॉलेज में वर्ष 2017-18 में निरीक्षण हुआ था। डीएस कालेज को नैक की टीम ने बी प्लस प्लस ग्रेड दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है ग्रेड देने का सिस्टम
कॉलेजों को ग्रेड देने के लिए ए प्लस प्लस से लेकर डी ग्रेड का वर्ग रखा गया है। 3.77 से चार प्वाइंट मिलने पर ए प्लस प्लस दिया जाता है। 3.51 से लेकर 3.75 में ए प्लस, 3.50 से 3.01 में ए, 3 से 2.76 पर बी प्लस प्लस, 2.75 से 2. 51 में बी प्लस, 2.50 से 2.01 में बी, 2 से 1.51 में सी और 1.50 से नीचे डी ग्रेड दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed