फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   SV College

प्राचार्य और पूर्व विधायक से धक्का - मुक्की, फूंका पुतला

Fri, 26 Aug 2022 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
SV College
वार्ष्णेय कॉलेज में पूर्व विधायक संजीव राजा से नोकझोंक करते शिक्षक। - फोटो : CITY OFFICE
एसवी कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया के लिए हेल्प डेस्क लगाने और न लगाने को लेकर कॉलेज परिसर में एबीवीपी कार्यकर्ता और प्राचार्य समेत शिक्षक एक दूसरे के खिलाफ धरने पर बैठ गए। कॉलेज में हेल्प डेस्क लगाने की अनुमति के बाद धरना-प्रदर्शन खत्म हो गया। करीब साढ़े छह घंटे तक धरना-प्रदर्शन चला। इसी बीच प्राचार्य से धक्का-मुक्की हो गई। कार्यकर्ताओं और शिक्षकों से नोकझोंक भी हुई। बाद में कॉलेज प्रशासन का पुतला फूंक दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री चंद्रजीत यादव तथा कार्यकर्ता एसवी कालेज में हेल्प डेस्क लगवाने लगे, तभी कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर अनिल कुमार, डॉ. अतुल अरोरा व डॉ. हरेंद्र गौड़ ने परिसार में हेल्प डेस्क लगाने से मना कर दिया। आरोप है कि शिक्षक अभद्र व्यवहार करने लगे। इसी बात को लेकर कार्यकर्ता उत्तेजित हो गए और प्राचार्य कक्ष के बाहर विद्यार्थियों के साथ धरने पर बैठ गए। कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। थोड़ी देर बाद प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार गुप्ता सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं भी प्राचार्य कक्ष के सामने श्री अक्रूरजी पार्क में धरने पर बैठ गए । कॉलेज में एबीवीपी कार्यकर्ता और शिक्षक के आमने-सामने आने की सूचना पर पुलिस फोर्स भी पहुंच गया। इसी बीच प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में छात्रों ने प्राचार्य का पुतला फूंक दिया, इसदौरान शिक्षकों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

छात्रों के समर्थन में कॉलेज पहुंचे पूर्व विधायक संजीव राजा ने प्राचार्य से हेल्प डेस्क लगाने की अनुमति न देनी की वजह पूछी और प्राचार्य को जमकर खरी-खोटी सुनाई। इसी दौरान पूर्व विधायक व प्राचार्य में नोकझोंक और प्राचार्य से धक्का-मुक्की हो गई। जवाब में शिक्षिकाएं आ गईं और भीड़ में भाजपा नेता राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ और पूर्व विधायक संजीव राजा के साथ धक्का-मुक्की हो गई। इस घटनाक्रम को लेकर देर शाम तक हुई वार्ता के का कोई परिणाम नहीं निकल सका। बाद में भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत भी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए। विद्यार्थी परिषद और भाजपा नेताओं के बढ़ते दबाव के चलते शुक्रवार से हेल्प डेस्क लगाने की अनुमति दे दी गई । इसी के बाद धरना-प्रदर्शन खत्म हो गया। कालेज के प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि हेल्प डेस्क की अनुमति दे गई जो कि प्रॉक्टोरियल टीम के टेबल के पास होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed