फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Suspicion of Tantrik's involvement in breaking Shivalinga and Nandi idol in Jattari

Aligarh News: जट्टारी में शिवलिंग और नंदी की मूर्ति खंडित करने में तांत्रिक का हाथ होने का अंदेशा

Sun, 25 Aug 2024 05:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Suspicion of Tantrik's involvement in breaking Shivalinga and Nandi idol in Jattari
कस्बा जट्टारी के अंडेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग व नंदी की मूर्ति खंडित करने में तांत्रिक का हाथ होने का अंदेशा है। शनिवार की शाम कस्बा निवासी सरोज पत्नी नोनिहाल बच्चों के साथ मंदिर पहुंची। मंदिर के निकट बने ऋषि आश्रम पर उन्हें हड्डियां, छोटे बच्चों के कपडे, बांस, आलू, नींबू और महिलाओं के सूट बिखरे मिले। चर्चा है कि बृहस्पतिवार की रात्रि शिवलिंग व नंदी की मूर्ति खंडित करने में किसी तांत्रिक का हाथ हो सकता है। इधर, एक युवा और एक संस्था ने आरोपियों को पकड़ने पर डेढ़ लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

मंदिर की महंत कमलेश ने कहा है कि अब तक आरोपी पकड़े नहीं जाने से लोगों में रोष है। रविवार को इसको लेकर बैठक हो सकती है। इधर, कस्बा के कजरार रोड निवासी ललित मालान (जो दिल्ली पुलिस में तैनात हैं) ने घोषणा की है कि इस घटना के मुख्य आरोपी को साक्ष्य सहित पकड़कर लाने पर एक लाख की नकद धनराशि दी जाएगी। जय शिव सेवा युवा समिति ने 51 हजार रुपये देने की घोषणा की है। टप्पल थाना प्रभारी शिशुपाल शर्मा ने बताया कि कोई तहरीर नहीं दी मिली है। लोगों ने सीसीटीवी लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed