फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   the Clock tower glowing with light

Aligarh News: रंगीन रोशनी से निखरा बारहद्वारी घंटाघर

Tue, 22 Sep 2026 03:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 03:27 AM IST
विज्ञापन
the Clock tower glowing with light
रोशनी से जगमग बारहद्वारी घंटाघर। - फोटो : samvad
शहर की ऐतिहासिक पहचान बारहद्वारी घंटाघर अब रात में रंगीन रोशनी से जगमगाता दिखाई देगा। नगर निगम ने इसका सुंदरीकरण कर आधुनिक फसाड लाइटें लगाई हैं। सोमवार को इसका लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन


यह घंटाघर करीब 100 साल पुरानी ऐतिहासिक धरोहर है। नगर निगम ने इसकी पहचान बनाए रखते हुए आकर्षक स्वरूप दिया है। रात में रंग-बिरंगी रोशनी से घंटाघर पहले से अधिक भव्य दिख रहा है। इस पर आधुनिक आर्किटेक्चरल एलईडी लाइटिंग सिस्टम लगाया गया है। लाइटिंग को प्रभावी बनाने के लिए नियंत्रक सहित अन्य नियंत्रण उपकरण भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन


परियोजना में दो वर्ष की संचालन और रखरखाव अवधि निर्धारित है। घंटाघर के सुंदरीकरण और प्रकाश व्यवस्था पर करीब 14.18 लाख रुपये खर्च हुए हैं। महापौर प्रशांत सिंघल ने बताया कि पुरातत्व विभाग की मदद से घंटाघर का तकनीकी परीक्षण कराया जाएगा। नई प्रकाश व्यवस्था से शहर की सुंदरता बढ़ेगी और ऐतिहासिक विरासत का आकर्षक दृश्य मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, महापौर प्रशांत सिंघल, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा, पूर्व महापौर शकुंतला भारती, पार्षदों और व्यापारियों की मौजूदगी में बटन दबाकर लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed