{"_id":"64862075cca7fe89370e1ea4","slug":"surrounded-the-young-man-and-beat-him-mercilessly-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा, बाइक जलाई, घिरता देख फायरिंग कर भागे हमलावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा, बाइक जलाई, घिरता देख फायरिंग कर भागे हमलावर
Mon, 12 Jun 2023 12:59 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:59 AM IST
सार
अतरौली के निजी डिग्री कॉलेज से पढ़ाई कर रहा राहुल रविवार शाम घर से निकला ही था। तभी इलाके में दबंगई करते फिरते पांच-छह युवकों ने उसे पकड़ लिया और गली में नाली के सहारे गिराकर लात-घूसों से बेरहमी से पीटा। साथ में नाली के सहारे खड़ी उसकी बाइक को क्षतिग्रस्त करते हुए उसे आग लगा दी।
विज्ञापन
विकास नगर में पैसे के लेनदेन को लेकर एक युवक को पीटते लोग
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के गांधी पार्क क्षेत्र के विकास नगर में रविवार शाम कुछ युवकों ने एक युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा और उसकी बाइक को भी आग के हवाले कर दिया। लोगों के एकत्रित होने पर हमलावरों ने खुद को घिरता देखा तो वह हवाई फायरिंग करते भाग गए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हुआ है, जो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। पुलिस मुकदमा दर्ज करने और आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौली के निजी डिग्री कॉलेज से पढ़ाई कर रहा राहुल रविवार शाम घर से निकला ही था। तभी इलाके में दबंगई करते फिरते पांच-छह युवकों ने उसे पकड़ लिया और गली में नाली के सहारे गिराकर लात-घूसों से बेरहमी से पीटा। साथ में नाली के सहारे खड़ी उसकी बाइक को क्षतिग्रस्त करते हुए उसे आग लगा दी। शोर-शराबा सुनकर जब मोहल्ले के लोग एकत्रित होने लगे तो वह खुद को घिरता देख हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए।
विज्ञापन
बाद में किसी युवक द्वारा बनाया गया घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया और खबर पर पुलिस भी पहुंच गई। सीओ द्वितीय पुनीत द्विवेदी के अनुसार हालांकि राहुल ने किसी तरह की रंजिश से इंकार किया है। घटना के मूल में रुपयों का विवाद निकल रहा है। आरोपियों की तलाश जारी है। इधर, बताया गया है कि हमलावरों में से एक सट्टे आदि के व्यापार से जुड़ा है।