फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Surbhi teach hindi her child even both are living in America

हिंदी हैं हमः अपनों को रखना है करीब तो सात संदर पार भी हिंदी जरूरीः सुरभि

Mon, 07 Sep 2020 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Surbhi teach hindi her child even both are living in America
सुरभि अपने पति विवेक व बेटे सार्थक के साथ - फोटो : KHAR
पंकज रावत
विज्ञापन

खैर। हिंदी पर जितना नाज हम सभी देशवासियों को है, उतना ही सात समंदर पार बसे भारतीयों को भी है। उनकी रगों में हिंदी बसी है। अमेरिका में धर्म शाखाओं में हिंदी भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी पहचान बनती जा रही है। वहां पर भी धार्मिक आयोजनों पर नमस्ते और जय राम बोलते हैं। इस हकीकत से रूबरू कराया खैर के गांव जरारा की सुरभि शर्मा ने।
अमेरिका में रह रहीं सुरभि शर्मा ने अमर उजाला के हिंदी हैं हम अभियान के बारे में इंटरनेट पढ़ा। उन्होंने अभियान की खूब प्रशंसा की। अपनी निजी जिंदगी में हिंदी की अहमियत पर बेटे सार्थक का किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि उनके पिता शिवनंदन शर्मा दिल्ली में एमटीएनएल में डीजीएम पद से सेवानिवृत्त हुए तब वह छह माह की थीं। तभी पापा गांव से दिल्ली ले गए थे। प्रारंभिक पढ़ाई के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से बी फार्मा के बाद एमबीए किया। वर्ष 2007 में विवेक शर्मा निवासी वसुंधरा गाजियाबाद के साथ शादी हुई। जो अब अमेरिका के प्रांत कैलिफोर्निया की राजधानी सैक्रामेंटो में एक्सेंचर कंपनी में टीम लीडर हैं।
विज्ञापन

सुरभि वर्ष 2014 में अपने बेटे के साथ अमेरिका में बस गईं। उस वक्त बड़ा बेटा सार्थक पांच वर्ष का था। दिल्ली में उसका स्कूल शुरू नहीं हुआ था। घर में हिंदी का माहौल मिला, लेकिन अमेरिका पहुंचने के बाद स्कूल शुरू हुआ तो मातृभाषा उसकी जुबान से जुदा होने लगी। ये सिलसिला आगे बढ़ता उससे पहले ही उसको घर पर हिंदी पढ़ानी शुरू कर दी। सुरभि ने बताया कि वह रोजाना एक घंटा बेटे को हिंदी पढ़ाती हैं। हर सोमवार उनकी सोसाइटी में स्वयंसेवक सेवा के तहत धर्म शाखा होती है। जिसमें डेढ़ घंटे की कक्षा में हिंदी के अलावा भारतीय संस्कृति, महात्मा गांधी, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद सहित भारतीय महापुरुषों के बारे में बताया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्य नमस्कार, 24 अवतारों की कथा, गीता, रामायण, महाभारत आदि धर्मशास्त्र से भी अवगत कराया जाता है। मंदिरों में रामलीला व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हिंदी में होते हैं। जो भी भारतीय अमेरिका में रह रहे हैं, सभी चाहते हैं कि उनका बच्चा हिंदी बोल सके ताकि वह अपनी मूल संस्कृति से जुड़ा रहे। हिंदी केवल भाषा ही नहीं बल्कि दादा दादी, नाना नानी, मामा मामी आदि परिवार वालों से संवाद का माध्यम भी है। हिंदी नहीं बोलने से अपनों से दूरियां बढ़ती हैं। अपनों को करीब रखना है तो हिंदी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed