{"_id":"5bb13589867a557ed62a5cc0","slug":"supreme-court-decides-on-homosexuality-falguni","type":"story","status":"publish","title_hn":"समलैंगिकता पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला जायज : फाल्गुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समलैंगिकता पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला जायज : फाल्गुनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Mon, 01 Oct 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
अभिनेत्री फाल्गुनी राजानी का स्वागत करते संजय माहेश्वरी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘भाबी जी घर पर हैं’ सीरियल में गुलफाम कली का किरदार निभा रहीं फाल्गुनी राजानी ने समलैंगिता पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को जायज ठहराया है। कोर्ट ने समलैंगिकता को अपराध नहीं माना है।
माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब के संरक्षक संजय माहेश्वरी के सराय मान सिंह स्थित आवास पर फाल्गुनी ने अमर उजाला से खास बातचीत में बताया कि टीआरपी के चक्कर में विवादित शो शुरू किए जाते हैं और इनमें विवादित किरदार भी लिए जाते हैं।
दरअसल, दर्शकों को इसमें मजा आता है। जो वह देखना चाहते हैं, वही दिखाया जाता है। अनूप जलोटा व जैसलीन के रिश्ते को लेकर फाल्गुनी ने कहा कि प्यार करने की न तो कोई उम्र होती है औैर न ही समय। केरल के मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर पाबंदी हटाने का कोर्ट का फैसला सराहनीय है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि धार्मिक स्थलों पर किसी की पाबंदी नहीं होनी चाहिए। यह तो राजा का दरबार है। हर कोई आ सकता है। फाल्गुनी ने कहा कि वह पांचवीं बार अलीगढ़ में आई हैं। वह हाथरस में आयोजित दाऊ जी मेला में शिरकत करने आई हैं। यहां की रबड़ी काफी पसंद आई है। इस अवसर पर सीपी गौतम, राजीव माहेश्वरी, मनीष मोहता, राज सक्सेना, रीतेश भूतड़ा, विवेक शर्मा मौजूद रहे।