फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Support of CAA rally in Agra

सीएए के समर्थन में आगरा में रैली कल

Wed, 22 Jan 2020 12:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
Support of CAA rally in Agra
नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में 23 जनवरी को आगरा में रैली का आयोजन होने जा रहा है। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। इस रैली में अलीगढ़ से करीब 15 हजार कार्यकर्ताओं को ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

आगरा में क्षेत्रीय स्तर पर रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि जनपद से 15 हजार कार्यकर्ताओं को ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ढाई सौ बस एवं छोटे वाहनों से कार्यकर्ता आगरा जाएंगे। क्षेत्रीय पदाधिकारियों से लेकर मंडल स्तर तक के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ठाकुर श्यौराज सिंह इसका समन्वय कर रहे हैं। भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष निखिल माहेश्वरी ने बताया कि रैली में यहां के युवा भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

प्रत्येक मंडल पर प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं। विष्णुपुरी पुरी मंडल के प्रभारी वैभव सैनी, सिविल लाइन के प्रशांत पाठक, क्वार्सी के युधिष्ठिर पाठक, मडराक के रोबिन भारती, गांधीनगर के राजीव रज्जी, जयगंज के आशीष शर्मा, महावीरगंज के शिवम अग्रवाल और रघुवीरपुरी की नितिन काजल को जिम्मेदारी दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed