{"_id":"65ae8a3ecfeef19695096ea5","slug":"sunderkand-took-place-at-temples-prasad-was-distributed-in-bhandara-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मंदिरों पर हुआ सुंदरकांड, भंडारे में हुआ प्रसाद वितरण, निकली भगवान राम की शोभा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मंदिरों पर हुआ सुंदरकांड, भंडारे में हुआ प्रसाद वितरण, निकली भगवान राम की शोभा यात्रा
Mon, 22 Jan 2024 09:01 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 22 Jan 2024 09:01 PM IST
सार
अलीगढ़ के गभाना कस्बे में मंदिरों सहित जगह-जगह सुंदरकांड का पाठ हुआ। रास्तों पर भंडारे का प्रसाद बांटा गया। दुकानों-मकानों के आगे सड़कों पर आतिशबाजी जलाई। ग्वालरा स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर से कलश सहित भगवान राम की शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
पातालेश्वर महादेव मंदिर से कलश सहित भगवान राम की शोभायात्रा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बीच गभाना कस्बे में धार्मिक आयोजनों की धूम रही। मंदिरों सहित जगह-जगह सुंदरकांड का पाठ हुआ। रास्तों पर भंडारे का प्रसाद बांटा गया। शाम से लोगों ने दुकानों-मकानों के आगे सड़कों पर आतिशबाजी जलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
कामेश्वर महादेव मंदिर में चेयरमैन कुंवर अभिमन्युराज सिंह, रवि सारस्वत, अनिल सारस्वत, भुवनेश कुमार सिंह, देवकी नंदन पांडे, शिवकांत रावत, अनिल प्रधान, राजकुमार डिश आदि ने सुंदरकांड का पाठ किया। प्राचीन शिव मंदिर में सुंदरकांड के साथ हवन हुआ। जिसमें नीरज गुप्ता, भोला वर्मा, रोहित वर्मा, धर्मेंद्र ठाकुर, संजू कश्यप, अतुल अग्रवाल, अमन अग्रवाल, जीतू शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
ग्वालरा स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर से कलश सहित भगवान राम की शोभायात्रा निकाली गई। रात में 11 हजार दीपकों से दीपोत्सव मनाया गया। जिसमें ग्राम प्रधान पति सतेंद्र सिंह भोला, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रेशमपाल सिंह, अरविंद सिंह, चेतन सिंह, बेनी सिंह मौजूद रहे। जीटी रोड पर नीरज सिंह, पम्मी सिंह, सुनील सिंह, धर्मेंद्र ठाकुर ने प्रसाद वितरण किया। जिसमें कालीचरन माहौर, जितेंद्र शर्मा, अमित शर्मा, हेमंत शर्मा मौजूद रहे। प्राचीन दुर्गा मंदिर पर सुशील वशिष्ठ, पंकज कौशिक, पूर्व ब्लाक प्रमुख यशपाल माहौर, बिट्टू सुनार, हरीश माहेश्वरी, पदमपाल माहौर आदि सेवारत मौजूद रहे।